सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी

Written by

in

भाजपा प्रत्याशी पूर्व की तरह इस बार भी सत्ता व प्रशासन के बलबूते चुनाव जीतने के चक्कर में ही पड़े रहे , स्नातक मतदाताओं की उपेक्षा करने का लग रहा है आरोप।

भाजपा प्रत्याशी का पूरा चुनाव अभियान ही हवा हवाई व फर्जीफिकेशन की चढ़ गया है भेंट

हरदोई भाजपा से जुड़े अधिकांश जनप्रतिनिधियों जिनमें कुछ माननीय विधायक भी हैं ,उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह ने कभी उनका हाल भी नहीं पूछा और न हीं उनके क्षेत्र में स्नातक मतदाताओं के विकास संबंधी कार्यों के लिए उनसे कोई बात ही की।

हरदोई भाजपा कार्यालय का स्वागत द्वार बनाना ही उनकी एकमात्र महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

लखनऊ में ब्रज रसोई में आयोजित भाजपा अवध क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की स्नातक व शिक्षक क्षेत्र से संबंधित चुनावी रणनीति संबंधी बैठक में हरदोई बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशीष कुमार सिंह आशु, गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश व संडीला विधानसभा क्षेत्र की विधायक अलका अर्कवंशी की गैर मौजूदगी भी कुछ ना कुछ सवालिया निशान तो खड़ा ही करती है?

यूजीसी, जेन जी प्रकरण, परीक्षा के पेपर लीक आउट , छात्रों व युवाओं की उपेक्षा, बेरोजगारी की विकराल समस्या, कुछ भाजपा नेता द्वारा नौकरी की कोशिश करना छोड़कर पकौड़ा तलने,ऑटो ई रिक्शा चलाने की नसीहत देने का विपरीत प्रभाव भी स्नातक मतदाताओं पर जमकर पड़ा है।

हालांकि सरकार के तमाम मंत्री,तमाम विभागीय अधिकारी व जिलों के कुछ प्रशासनिक अधिकारी भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह की मदद करने में गुपचुप तरीके से जुटे हुए दिखाएं जरूर पड़ रहे हैं लेकिन उनके द्वारा की जा रही मदद का बहुत अधिक प्रभाव लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं पर पड़ता हुआ नहीं दिखाई पड़ रहा है।

भाजपा से जुड़े हुए तमाम नेता व कुछ माननीय विधायक भी विधान परिषद स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी एवं अवनीश सिंह के पक्ष में वोट देने का सोशल मीडिया पर आवाहन तो जरूर करते दिखाई दिए लेकिन उनका आवाहन किस हद तक सफल होगा इसमें फिलहाल आज की स्थिति में निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

भाजपा से जुड़े तमाम लोगों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया की पूरे लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनपदों में सुनियोजित, संगठित व ईमानदारी पूर्वक चुनाव अभियान में ना जुटने, मतदाताओं को वोटर बनाने संबंधी फॉर्म को लक्ष्य के अनुरूप भर कर ना जमा करवाने का भी विपरीत प्रभाव भाजपा प्रत्याशी के चुनाव पर पड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है।

यही वजह है कि लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र के मतदाता भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह पटेल के लिए दबी जवान से कहते हुए नजर आ रहे हैं की बहुत कठिन है डगर पनघट की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *