आज जिला कार्यालय, बाराबंकी में आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत एवं सार्थक बैठक सम्पन्न हुई।
आइए, स्थापना दिवस को सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति के पर्व के रूप में मनाकर पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा जी, एससी/एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत जी, सदस्य विधान परिषद् अंगद सिंह जी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


