“संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण को समर्पित 47 वर्ष”
आज लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन — भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी महामंत्री संगठन आदरणीय धर्मपाल सिंह जी के साथ उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर मात्र एक संगठन के स्थापना दिवस का नहीं, अपितु राष्ट्र सेवा, समर्पण और विचारधारा के अखंड प्रवाह का जीवंत प्रतीक है।


