सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

लखनऊ एवं Siemens के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ।

महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा से आज जनभवन में Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University, लखनऊ एवं Siemens के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ, जिसमें सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत वीएलएसआई एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र में ईडीए, वेरिफिकेशन एवं सिमुलेशन हेतु ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की जाएगी, जो तकनीकी शिक्षा और नवाचार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

यह केवल एक समझौता नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सशक्त संकल्प है। इससे युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकों में दक्षता प्राप्त करने, वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल विकसित करने तथा उच्च स्तरीय रोजगार के अवसर प्राप्त करने का सशक्त मंच मिलेगा।

निश्चित ही, यह पहल उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर एवं तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।