सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गाँव/चलो अभियान

गाँव चलो अभियान: जन-जन से जुड़ाव, विकास का भरोसा! 🇮🇳

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गाँव/चलो अभियान के अंतर्गत, संगठन के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी के मंडल बाराबंकी नगर के बूथ संख्या 332,333 नेहरू नगर वार्ड में घर-घर संपर्क किया।

जन-जन से संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा पत्रक वितरण किया। यह अभियान केवल संपर्क नहीं, बल्कि विश्वास और विकास के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम है।

हमारा उद्देश्य स्पष्ट है — अंत्योदय के संकल्प के साथ, हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री विजय आनंद बाजपेई जी मंडल अध्यक्ष श्री सूरज सिंह जी श्रीमती नीता अवस्थी जी एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।