आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया गया। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और सामाजिक दायित्व का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।
वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है।


