आज जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित समाचार पत्र *अमर उजाला* द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026” में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के मध्य उपस्थित होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके परिश्रम, अनुशासन एवं लगन की सराहना की तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है और आज सम्मानित हुए ये मेधावी छात्र-छात्राएँ हमारे समाज एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं।
सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने जीवन में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें।


