लखनऊ के कुम्हरांवा में श्री निरुपमेय अग्निहोत्री जी के विद्यालय उमा विद्या मंदिर, के वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकगण को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक एवं प्रेरणादायी रहे। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन ने यह सिद्ध किया कि विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि संस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।
अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने, माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री अनुप त्रिवेदी जी, श्री अरुन सिंह गप्पू जी एंव अन्य सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।


