Author: awanish_siet
शिक्षामित्रों की समस्या से अवगत कराया।
शिक्षामित्र शिक्षक संघ कें प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह जी एवं महामंत्री श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह जी ने आज मेरे कार्यालय पर मिलकर शिक्षामित्रों की समस्या से अवगत कराया।
शिक्षा के व्यवसायीकरण सम्बन्धी जाँच समिति की बैठक ।
विधान परिषद भवन मे शिक्षा के व्यवसायीकरण सम्बन्धी जाँच समिति की बैठक आहूत हुई, जिसमें अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित की ।
विभव खंड रॉयल माउंट पोलिंग स्टेशन पर श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित की और वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर बूथ संख्या 347 राम नारायण पाल जी, अध्यक्ष बूथ संख्या 346 राकेश पांडे जी, बूथ संख्या 348 अध्यक्ष गिरीश कुमार जी, मंडल अध्यक्ष कमल पांडे जी अरुण राय जी, पार्षद प्रतिनिधि…
सी॰एस॰जे॰एम॰ विश्वविद्यालय कानपुर से पूर्वत रखने का अनुरोध किया।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी से हरदोई , सीतापुर , रायबरेली एवं लखीमपुर के सभी महाविद्यालयों की संबद्धता सी॰एस॰जे॰एम॰ विश्वविद्यालय कानपुर से पूर्वत रखने का अनुरोध किया। वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय अम्मार रिज़वी जी तथा श्री एस॰ पी॰ सिंह जी ने सभी प्रबंधकों का पक्ष समस्त आँकड़ो के साथ प्रस्तुत किया। माननीय अध्यक्ष…
उत्साहित और समर्पित कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम जाना।
लखीमपुर के उत्साहित और समर्पित कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम जाना।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक।
जनपद लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार द्वारा संचालित समग्र विकास की सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में प्रतिभाग किया, मा. सांसद श्री अजय मिश्र जी मा.विधायक श्री योगेश वर्मा जी, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
सर्विस सेक्टर कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन के विशेष कैम्प का शुभारम्भ ।
सीतापुर में RMP डिग्री कॉलेज में इंडियन ऑयल के सर्विस सेक्टर कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन के विशेष कैम्प का शुभारम्भ कर प्रेस को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा जी तथा इंडियन आयल के अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
जांच किये जाने के सम्बंध में आयोजित बैठक में उपस्थित रहा।
विधान परिषद में विकास प्राधिकरणों,आवास विकास परिषद,जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश/जांच किये जाने के सम्बंध में आयोजित बैठक में उपस्थित रहा।
करनैलगंज ग्रामीण मंडल की बैठक ।
गोंडा जनपद के करनैलगंज ग्रामीण मंडल की बैठक में बूथ अध्यक्ष श्री गुड्डू वर्मा जी को बूथ के संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया।

