Author: awanish_siet
लखनऊ पारा में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह
आज लखनऊ पारा में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
‘खेल महाकुंभ संवाद संगम’ कॉफी टेबल बुक भेंट की।
“आज मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर ‘खेल महाकुंभ संवाद संगम’ कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य एवं क्रीड़ा भारती, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री अंगद कुमार सिंह जी एवं माननीय एम.एल.सी श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज जी उपस्थित रहे।”
श्री श्री असंग देव भक्ति भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम में आयोजित संत श्री असंग देव जी के सत्संग एवं श्री श्री असंग देव भक्ति भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय श्री मोहन भागवत जी की गरिमामयी उपस्थिति और उनके ओजस्वी संबोधन से…
एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान(IGP) में मुख्य अतिथि प्रदेश के मा. यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं राजस्थान के पूर्व महामहिम राज्यपाल श्रद्धेय कलराज मिश्र जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद श्री अनूप गुप्ता जी, पूर्व मंत्री सदस्य…
भाजपा कार्यकर्ताओं के संग भाजपा ध्वज लेकर गलियों में शोभयात्रा
आज लखनऊ के मध्य विधानसभा के मंडल 4 के बूथ संख्या 142 सरस्वती शिशु निकेतन पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिला और सरकार की योजनाओं पर चर्चा! भाजपा कार्यकर्ताओं के संग भाजपा ध्वज लेकर गलियों में शोभयात्रा.. मोहल्ला निवासियों की चौपाल भाजपा के वरिष्ठ लोगों का सम्मान ।…
श्री रामलीला समिति ऐशबाग, लखनऊ द्वारा आयोजित “प्रथम भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2025”
आज श्री रामलीला समिति ऐशबाग, लखनऊ द्वारा आयोजित “प्रथम भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव 2025” के अंतर्गत श्री कृष्ण लीला मंचन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री ऋतुराज रस्तोगी जी, मंत्री श्री शील कुमार अग्रवाल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री…
आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयों के साथ आगामी कार्य योजना की तैयारी
आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारीयों के साथ आगामी कार्य योजना की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुईं।
बाराबंकी में “स्थापना दिवस” एवं अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला बैठक
आज भाजपा जिला कार्यालय, बाराबंकी में “स्थापना दिवस” एवं अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने व आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मा० क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र भाजपा श्री राजीव मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष श्री अरविंद मौर्या जी,…
आज लखनऊ के पारा स्थित सर्वांगीण विकास इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव
“आज लखनऊ के पारा स्थित सर्वांगीण विकास इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला। शानदार आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई!

