
गाँव चलो अभियान: जन-जन से जुड़ाव, विकास का भरोसा! ![]()
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गाँव/बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत, संगठन के निर्देशानुसार लखनऊ के मलेशेमऊ वार्ड नंबर 12, खरगापुर सरसावा में घर-घर संपर्क किया।
जन-जन से संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा पत्रक वितरण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
यह अभियान केवल संपर्क नहीं, बल्कि विश्वास और विकास के संकल्प को सशक्त करने का माध्यम है।
हमारा उद्देश्य स्पष्ट है — अंत्योदय के संकल्प के साथ, हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री अशोक कुमार गौतम, मंडल अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ जी एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारी व कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


