आज विधान भवन, लखनऊ में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों और परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रदेश के विकास तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


