योग संकल्प दिवस – 11
प्रातः अरविंदो पार्क इंदिरा नगर में योग साधकों के साथ योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर तन, मन और जीवन को संतुलित करने का संकल्प दोहराया गया।
योग सिर्फ व्यायाम नहीं, यह ऊर्जावान, अनुशासित और आत्मविश्वासी जीवन की कुंजी है।
साथ ही, स्नातक बहनों, भाइयों और वरिष्ठजनों से अपने नाम को आगामी स्नातक निर्वाचन सूची में दर्ज करने हेतु फॉर्म-18 भरने का आग्रह किया गया।
तन से स्वस्थ, मन से सजग और मतदान से लोकतंत्र सशक्त – यही हमारा संकल्प |


