आज जनपद लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) के स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व शांति हेतु आयोजित संगोष्ठी, धम्म सभा, परित्राण पाठ, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, पुस्तक विमोचन तथा स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि करुणा, अहिंसा, मैत्री और विश्वबंधुत्व के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम था। भगवान बुद्ध के धम्म का प्रकाश आज भी मानवता को शांति, संयम और सद्भाव की राह दिखा रहा है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरगोविंद कुशवाहा जी, सदस्य श्री तरुणेश बौद्ध जी एवं श्री जे०पी० सिंह जी सहित भिक्षु शीलरतन जी, भिक्षु देवानंद वर्धन जी, भिक्षु आर्य वंश जी, भिक्षु धम्मानंद विवेचन जी तथा श्रीलंका से पधारे वेन. डॉ. जुलम्पिटये पुण्यासार जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।
पत्रकार बंधुओं, भिक्षुजन एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को और भी सार्थक एवं प्रेरणादायी बना दिया।
विश्व शांति, मानव कल्याण और सांस्कृतिक समन्वय की दिशा में ऐसे आयोजनों की निरंतरता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ![]()


