आज लखनऊ गोमती रिवरफ्रंट पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस के भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम में उपस्थित हुआ
पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा था। भगवान श्री हनुमान जी की भक्ति के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका को लेकर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में आदरणीय (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) श्री कौशल जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपने उद्बोधन में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य सलाहकार, मा० मुख्यमंत्री, उ० प्र० सरकार श्री अवनीश अवस्थी जी जी श्री प्रशांत भाटिया जी सदस्य विधान परिषद, प्रदेश उपाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती श्री अंगद सिंह अवध प्रांत अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती श्री गोविंद पाण्डेय जी प्रांत मंत्री श्री शिवांक रमन जी श्री अनुज तिवारी जी श्री सत्यम कन्नौजिया जी श्री अनुज सिंह जी श्री अनिल अग्रवाल जी श्री सत्येंद्र त्रिपाठी जी एंव अन्यथा गणमान्य उपस्थित रहे
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों और “खेल से चरित्र का निर्माण, चरित्र से राष्ट्र का निर्माण” जैसे प्रेरक संदेश को भी विस्तार से साझा किया गया, जिसने विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


