बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना ही पहली प्राथमिकता।

Written by

in

प्रतापगढ़ पर्वतपुर मान्धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को व्यक्तिगत संरक्षण प्रदान करने के सम्बन्ध में आज प्रतापगढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों और स्टाफ के साथ बैठक कर स्वास्थ्य केन्द्र पर मानव संसाधन और अवस्थापना सुविधा मानक-अनुरूप हर सम्भव उपलब्ध कराने तथा कोरोना की तीसरी लहर से बचने-सबंधित उपायों पर चर्चा की। मा. मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चित करने-हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाई गयी। भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से शत प्रतिशत टीकाकरण किया जायेगा।