किसान महाविद्यालय, बहराइच की पावन धरती पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित भव्य भारत-नेपाल खेल महोत्सव में मा० प्रान्त प्रचारक आदरणीय कौशल जी भाई साहब, मा० राज्यमंत्री (खाद्य एवं रसद) श्री सतीश शर्मा जी एवं मा० विधान परिषद सदस्य श्री अंगद कुमार सिंह जी के साथ सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। खिलाड़ियों का अदम्य उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना अत्यंत प्रेरणादायक रही।
यह महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत-नेपाल के अटूट भाईचारे, सांस्कृतिक समरसता और पारस्परिक विश्वास का जीवंत प्रतीक है।
क्रीड़ा भारती का यह प्रयास युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर करने वाला है। ![]()
![]()
![]()


