आज लखनऊ के सर्वोदय नगर में उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समर्पित भव्य मुनाल महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में प्रस्तुत पारंपरिक कला, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति को इतने सुंदर और जीवंत रूप में देखना वास्तव में गर्व का विषय है। ![]()
इस अवसर पर मुनाल श्री विक्रम सिंह जी, श्री राजेंद्र सिंह रावत जी, श्री यश भारती जी, डॉ. मानवी बिष्ट जी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।


