
रायबरेली के महराजगंज ब्लॉक सभागार में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक की। यह बैठक चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के नेतृत्व में हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नए स्नातक वोटर बनाना और आने वाले चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना था। इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान बछरावां विधानसभा संयोजक राजेन्द्र मौर्य भी मौजूद रहे।
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, चंदन मौर्य, सुशील सिंह, पंकज श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, जंगबहादुर सिंह, सभासद नूरुल हसन, राम कुमार, विनीत, जमुना, मुश्ताक, धर्मेंद्र, यजुर्वेद मिश्रा, दिनेश त्यागी, सुनील मौर्य और सूर्य प्रकाश वर्मा समेत कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।



Leave a Reply