
लखनऊ के गंगागंज स्थित पतंजलि योग केंद्र में आज योग प्रोटोकॉल के तहत एक विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अवनीश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति गंगागंज के अध्यक्ष के. नागेश कुमार ने उपस्थित जनसमूह को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।
योगाभ्यास सत्र से पहले, पतंजलि योग समिति लखनऊ के अध्यक्ष उदय राज ने म्यूजिक योग का संचालन किया, जिससे सभी प्रतिभागी ऊर्जावान हुए। योगाभ्यास के समापन पर, पतंजलि योग समिति के सदस्यों द्वारा एमएलसी अवनीश कुमार सिंह का स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर, अवनीश कुमार सिंह ने सभी योग साधकों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति द्वारा गंगागंज के ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
अपने संबोधन में, ओंकार सिंह ने उपस्थित योग साधकों से कहा कि योग और यज्ञ के माध्यम से जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। सरिता तिवारी ने महिलाओं से योगाभ्यास कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की। इस दौरान, अवनीश कुमार सिंह ने कई योग साधकों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में सी.पी.एल. इंटर कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, पंचशील शिक्षा निकेतन, पतंजलि योग समिति पौशाला बाजार, पतंजलि योग समिति केवली, पतंजलि योग समिति विस्तार लखनऊ, श्रीराम ग्लोबल समिति और जनेश्वर मिश्र पार्क समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों योग साधक मौजूद थे।


Leave a Reply