
लखीमपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 17वें काउंटडाउन के अवसर पर शहर के वंदन गार्डन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। आयोजक क्रीड़ा भारती, योग रंजन फाउंडेशन, भारतीय योग संस्थान, आयुष विभाग, सहज योग, पतंजलि योग, मॉर्निंग वॉकर्स क्लब व माई भारत रहे। मुख्य अतिथि एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश, चिकित्साधिकारी आयुष डॉ. अमन कम्बोज, समाजसेवी सेवक सिंह अजमानी व माई भारत के युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला उपस्थित रहे। संचालन अशोक कुमार तोलानी ने किया। कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल व शिवराम वर्मा के निर्देशन में सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासनों, प्राणायाम व ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया गया।
योगाचार्या राजदीपिका तिवारी ने योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित प्रतिभागियों को शुद्ध व सही अभ्यास की प्रेरणा दी गई। मुख्य अतिथि ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। क्रीड़ा भारती से कनिष्क बरनवाल, नीरज वर्मा, योग रंजन फाउंडेशन से राम प्रताप कटियार, मनोज कुमार, अमूलदीप तिवारी, प्रीति शुक्ला, नूपुर सिंह, अर्चना पाण्डेय व योग रंजन योगिनी समूह, भारतीय योग संस्थान से जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा, महिला जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव, रामजनम बरनवाल, आयुष विभाग से योगी कुलदीप वर्मा, अमित शुक्ला, सीमा देवी, पतंजलि योग से बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply