सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

भाजपा एमएलसी प्रत्याशी अवनीश सिंह पार्षद के कार्यालय पहुंचे:स्नातक मतदाताओं से संवाद कर आगामी चुनाव में समर्थन मांगा

Written by

in

लखनऊ के बशीरतगंज-गणेशगंज वार्ड में भाजपा एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह पार्षद गिरीश गुप्ता के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं से संवाद कर आगामी विधान परिषद चुनाव में समर्थन मांगा।

इस दौरान मतदाताओं ने अवनीश सिंह के सामने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पार्षद गिरीश गुप्ता ने अवनीश कुमार सिंह का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। अभियान मंडल सह-संयोजक एवं मध्यमंडल-4 के उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *