‘रन फॉर राम’ मैराथन की भव्य तैयारी!
आज, 16 मार्च 2025 को अयोध्या में क्रीड़ा भारती द्वारा आगामी ‘रन फॉर राम’ मैराथन की तैयारियों को लेकर एक भव्य प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष माननीय गोविन्द पांडेय जी, अयोध्या के महापौर माननीय गिरीशपति त्रिपाठी जी, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मैराथन विवरण:
आयोजन तिथि: 13 अप्रैल 2025 (हनुमान जयंती)
मार्ग: पवित्र राम पथ पर ऐतिहासिक दौड़
श्रेणियाँ:
21 किमी फुल मैराथन
10 किमी हाफ मैराथन
3 किमी फैमिली रन
अन्य आयोजन:
11 अप्रैल: पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएँ – कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल
पंजीकरण: जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।
यह मैराथन स्वास्थ्य और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अद्भुत अवसर है।
आइए, इस ऐतिहासिक दौड़ का हिस्सा बनें!