खेल से चरित्र, चरित्र से राष्ट्र का निर्माण” के संकल्प के साथ आज लखनऊ में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “अटल लखनऊ खेल महोत्सव – सीजन 3” के अंतर्गत टी-शर्ट का अनावरण एवं कार्यक्रम की तैयारी बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक आदरणीय कौशल जी भाईसाहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में श्री प्रशांत भाटिया जी, श्री शिवांक रमन जी, श्री अभिषेक कौशिक जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री सत्यम कन्नौजिया जी, श्री अनुज जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


