सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Author: awanish_siet

श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश मैराथन कार्यक्रम

लखनऊ 1090 चौराहे पर “श्री सुविधा फाउंडेशन ट्रस्ट” द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश मैराथन कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का उत्सावर्धन किया I

Read More

लखनऊ नगर निगम एवं अन्य विभागों की 158 करोड़ की 155 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम

अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में मा. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के कर कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ नगर निगम एवं अन्य विभागों की 158 करोड़ की 155 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

Read More

साइबर सुरक्षा के सम्बंध में बच्चों को अवगत कराया।

आज जनपद बाराबंकी बरेठी में ‘महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज’ में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सिक्योरिटी द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा मोटिवेशनल कैम्प” में उपस्थित होकर साइबर सुरक्षा के सम्बंध में बच्चों को अवगत कराया।

Read More

यू.पी. इनोवेशन फंड गठन के सम्बन्ध में बैठक

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर “यू.पी. इनोवेशन फंड” के गठन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप को सफल मॉडल बनाने हेतु वित्तपोषण एक बड़ा आयाम है। हमारे युवाओं को उनके स्टार्टअप के लिए पूंजी का अभाव न हो,स्टार्टअप…

Read More

कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में बैठक

लखनऊ के ए.पी.जे.अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं,कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में मा.मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी,मा. राज्य मंत्री श्री मयंकेशवर शरण सिंह जी मा.मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी के साथ समीक्षा बैठक मे सम्मिलित हुआ।

Read More

घर आई नन्ही परी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम

जनपद बाराबंकी के देवां विकास खंड सभागार में “घर आई नन्ही परी” संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्बोधित किया तथा सभा को बेटियों के लिए कार्यरत सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया।

Read More

श्रद्धेय पं.अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित विश्व स्वर,अटल अमर कार्यक्रम।

साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में श्रद्धेय पं.अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित “विश्व स्वर,अटल अमर” कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी,माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, माननीय राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल जी, मा.उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी,श्री केशव प्रसाद मौर्या जी, व माननीय विधायक गणों एवं वरिष्ठ जनों के साथ सम्मिलित हुआ।

Read More

अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित की।

“मैं जी भर जिया,मैं मन से मरूँ,लौटकर आऊँगा,कूच से क्यों डरुं” लखनऊ लोकभवन में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लोकप्रिय जननेता,प्रखर राष्ट्रभक्त,पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजली अर्पित की।

Read More

सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज जलिहापुर में ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज हरदोई में स्थित “सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज जलिहापुर” में ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित छात्रों एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों तथा उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Read More