Author: awanish_siet
हमें मिलकर COVID19 से लड़ना है।
आवश्यक सेवा प्रदान करने वाले लोग अपने अथक परिश्रम से हमारी सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। उन्हें निशाना बनाकर उनके साथ दुर्व्यवहार न करें। हमें मिलकर COVID19 से लड़ना है।
कोरोना ऑनलाइन वालंटियर से मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग ।
भूख से बड़ा कोई दुख नहीं होता। भूखों को हमें नहीं भूलना है। इस मुश्किल घड़ी में अपने आसपास रहने वाले भूखे लोगों को याद करने के साथ संकल्प लीजिए कि लॉकडाऊन का उन पर कोई असर न हो।
समस्त महान विभूतियों को कोटि कोटि नमन ।
भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मैं उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ जिनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है, भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लॉकडाउन के दौरान अब नहीं होगी कृषि प्रभावित
लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी और संबंधित सेवाओं के लिए मिली छूट फसलों की कटाई में भी नहीं आएगी बाधा, खाद्यान्न की उपलब्धता होगी सुनिश्चित। कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान खेती-किसानी और इससे संबंधित सेवाओं में जुटे लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए इन्हें छूट प्रदान कर दी…
अपने दैनिक जीवन में साफ़-सफाई बनाये रखें ।
नोवल कोरोना वायरस, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के ज़रिये फैलता है, इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। अपने दैनिक जीवन में साफ़-सफाई बनाये रखें, भीड़ में जाने से बचें और सर्दी-खांसी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
कृषि यंत्र कंबाइन को दूसरे जनपदों में ले जाने की अनुमति।
इस संकट के समय में प्रदेश सरकार ने किसान भाइयों की गेंहूँ की फसल की कटाई-मड़ाई करने के लिए, कृषि-यंत्र(कंबाइन) को दूसरे जनपदों में ले जाने की अनुमति प्रदान की है। संचालकों के पास लाइसेंस तथा आवश्यक प्रपत्र होना अनिवार्य है। यह निर्णय कृषि से संबंधित कार्यों के, बिना किसी व्यवधान के समय पर होने के…
कोरोनावायरस से निपटने के लिए अपने विचार व सुझाव भेजें
COVID 19- कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न चुनौती और खतरे का सामना करने के लिए भारत सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। देश की जनता के सक्रिय सहयोग से हम देश में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई जानकारी और सलाह…
कोरोना ऑनलाइन वालेंटियर पहल से जुड़कर राष्ट्रहित में अपना अमूल्य योगदान करे ।
प्रिय भगिनी/बंधुओं! कोरोना जैसी घातक महामारी से समाज तथा देश को उबारने का एकमात्र उपाय बचाव है। इसके लिए समुचित जानकारी होना आवश्यक है।इस- हेतु संचालित “कोरोना ऑनलाइन वालेंटियर” पहल से जुड़कर राष्ट्रहित में अपना अमूल्य योगदान कर सकते हैं
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहें ।
अगर आपको बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी है तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। अन्य व्यक्तियों से 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।

