Category: Videos

राष्ट्रीय एकीकरण में उनके द्वारा किये गये कार्यो को शिलापट पर लिखा जाये
देश को एकता के सूत्र में पिरोने की भावना से राष्ट्रोत्थान में प्रयासरत रहे हम सभी के प्रेरणाश्रोत,लौहपुरुष नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आज सदन की कार्यवाही के दौरान सदन का ध्यानाकर्षण कराते हुए, प्रदेश सरकार से आग्रह किया,कि प्रदेश मे सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व…

उत्तर प्रदेश दूरदर्शन (DD UP) के “आवाम की आवाज” कार्यक्रम
आज उत्तर प्रदेश दूरदर्शन (DD UP) के “आवाम की आवाज” कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनसरोकार सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

सड़क निर्माण संबंधित विषय का याचिका के माध्यम से सदन का ध्यानाकर्षण कराया।
आज सदन की कार्यवाही के दौरान जनपद हरदोई के विकास खण्ड मल्लावां के ग्राम बरहुवां मूसेपुर में नाली और सड़क तथाजनपद रायबरेली,विकास खण्ड राही के ग्राम बेहटा खुर्द,में सड़क निर्माण संबंधित विषय का याचिका के माध्यम से सदन का ध्यानाकर्षण कराया।

सड़क निर्माण संबंधित विषय का याचिका के माध्यम से सदन का ध्यानाकर्षण कराया।
आज नियम 215 के अंतर्गत जनपद #रायबरेली के विकास खण्ड खीरों के ग्राम सातनपुर तथा विकासखंड जगतपुर के ग्राम धोबहा सड़क निर्माण संबंधित विषय का याचिका के माध्यम से सदन का ध्यानाकर्षण कराया।

ग्राम रोजगार सेवकों की वेतन एवं ई.पी.एफ में विसंगतियो सम्बंधित विषय को नियम 115 के अन्तर्गत सदन में रखा
आज विधान परिषद के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान,उत्तर प्रदेश में ग्राम वासियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले ग्राम रोजगार सेवकों की वेतन एवं ई..पी.एफ में विसंगतियो सम्बंधित विषय को नियम 115 के अन्तर्गत सदन में रखा तथा सरकार से उनकी समस्याओ के समाधान हेतु निवेदन किया |

आज नियम 110 के अंतर्गत सदन पटल पर रखा।
जनपद हरदोई के विकासखंड मल्लावां की ग्रामसभा गंज जलालाबाद को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाने के संबंध में आज नियम 110 के अंतर्गत सदन पटल पर रखा।

मा.सभापति महोदय के समक्ष तत्सम्बन्धी विषय को रखा।
आज सदन में कार्यवाही के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में मा.सभापति महोदय के समक्ष तत्सम्बन्धी विषय को रखा।

मॉनसून सत्र के अंतर्गत सदन की कार्यवाही में नियम 115 के अंतर्गत सूचना प्रस्तुत किया।
आज लखनऊ के विधान भवन में चल रहे विधान परिषद के मॉनसून सत्र के अंतर्गत सदन की कार्यवाही में नियम 115 के अंतर्गत सूचना प्रस्तुत किया।

आज विधान परिषद के मॉनसून सत्र के अंतर्गत सदन की कार्यवाही में सम्मिलित
आज विधान परिषद के मॉनसून सत्र के अंतर्गत सदन की कार्यवाही में सम्मिलित होकर नियम 215 के अंतर्गत,गृह जनपद हरदोई के कछौना विकास खण्ड में स्थित ग्राम तेरवा दहिगवां में नवीन “आयुष चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्र” की स्थापना/निर्माण तथा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद बाराबंकी में “बारात घर” के निर्माण की स्वीकृति हेतु, सदन में याचिका…

