Category: Videos
सड़क निर्माण कराए जाने एवं अन्य पर विषयों याचिका प्रस्तुत करते हुए।
मानसून सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कार्यसंचालन नियमावली के नियम 215 के तहत मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद बाराबंकी में क्षेत्रवासियों द्वारा मुझे अवगत कराई गई समस्या के निवारण तथा सड़क निर्माण कराए जाने एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पे याचिका प्रस्तुत करते हुए।
सड़क निर्माण कराए जाने से सम्बन्धित याचिका
मानसून सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कार्यसंचालन नियमावली के नियम 215 के तहत मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद प्रतापगढ़ में क्षेत्रवासियों द्वारा मुझे अवगत कराई गई समस्या के निवारण तथा सड़क निर्माण कराए जाने से सम्बन्धित याचिका को सदन में प्रस्तुत किया।
नुकसान की भरपाई अथवा समाधान हेतु याचिका को सदन में प्रस्तुत किया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मानसून सत्र के दौरान सदन में,मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद रायबरेली के ऊंचाहार में स्थित एनटीपीसी कम्पनी के द्वारा राख तालाब उमरन की वजह से सैकड़ों किसानों के खेतों में १०-१५ साल से उत्पन्न सीपेज तथा जल भराव की समस्या से कृषि योग्य जमीन के हो रहे नुकसान को…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मानसून सत्र
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मानसून सत्र के प्रथम दिवस सदन में क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित याचिका प्रस्तुत की।
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएं चलो हर घर तिरंगा फहराएं
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएंचलो हर घर तिरंगा फहराएं आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम सब मिलकर मनाएं अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर राष्ट्रध्वज लहराकर बढ़ाएं देश का मान
Save Soil’ अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में सहभाग किया ।
श्री सद्गुरु जी के नेतृत्व में संचालित ‘Save Soil’ अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ विधानसभा में आयोजित हुए कार्यक्रम में सहभाग किया, तथा’धरती माता’ के संरक्षण हेतु चलाया जा रहा यह पवित्र अभियान वर्तमान के साथ-साथ भावी विश्व को बचाने के अभियान की श्रंखला में विधानसभा के सामने माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ इस…
पूरी प्रक्रिया को नियमतः पारदर्शी रूप से कराए जाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
सदन में संविदा कर्मियों तथा आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती के सम्बन्ध में अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदुओं को माननीय सभापति महोदय के समक्ष प्रस्तुत कर व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने तथा पूरी प्रक्रिया को नियमतः पारदर्शी रूप से कराए जाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
हमारी सरकार गरीबों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
आज विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ एवं ‘अंत्योदय’ की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित लोक-कल्याणकारी बजट के लिए माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी को हार्दिक बधाई, हमारी सरकार गरीबों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है।वित्तीय वर्ष 2022-2023 का यह बजट प्रदेश वासियों के लिए खुशियों का द्वार सिद्ध होगा।
आज विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान
आज विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान प्रदेश में अविलंब नये डीएलएड सत्र 2022-23 प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने तथा प्रवेश हेतु अर्हता इंटरमीडिएट किए जाने का अनुरोध किया l

