जनपद बाराबंकी में आज अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्रऋषि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित “समर्पण दिवस” कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री संजय राय जी के साथ सहभागिता कर उपस्थितजनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को पुनः दोहराया। पंडित जी का जीवन हम सभी के लिए सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण की अखंड प्रेरणा है।
कार्यक्रम में एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष आदरणीय श्री बैजनाथ रावत जी, जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, श्री अरविन्द मौर्य जी, पूर्व सांसद श्री उपेंद्र रावत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजीत प्रताप सिंह जी सहित पार्टी के समर्पित पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


