आज जनपद अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज मंडल की नगर पंचायत कुमारगंज में कार्यकर्ता बंधुओं के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
Blog
-

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज मंडल की ग्राम पंचायत बिरौली झाम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक I
जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुमारगंज मंडल की ग्राम पंचायत बिरौली झाम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न हुईं I
-

जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर बैठक
जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर बैठक सम्पन्न हुईं I
हम सभी को भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत पर भरोसा है समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर भाजपा की लोककल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार कर, सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव प्रतिबद्ध रहता है।
जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में पार्टी ने पूरे देश में आदर्श स्थापित किया है। जिन महान विभूतियों ने संगठन को खून पसीने से सींचकर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन की ओर अग्रसर किया, उस परिवार का अंग बनकर हम सभी गौरवान्वित हैं।
-

क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत सीतापुर में रैपीड कबड्डी लीग के शुभारंभ
क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत सीतापुर में रैपीड कबड्डी लीग के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री क्रीड़ा भारती श्री सुनील चौधरी जी, सदस्य जिला पंचायत श्री उमाकांत वर्मा जी,निदेशक मदर्स प्राइड स्कूल कुनाल आनंद जी,ब्लॉक प्रमुख बेहटा नीरज झल्लर जी, सिद्धार्थ अवस्थी जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहें I
-

खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत सीतापुर में रैपीड कबड्डी लीग में समापन अवसर पर विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री क्रीड़ा भारती सुनील चौधरी जी, सदस्य जिला पंचायत श्री उमाकांत वर्मा जी,निदेशक मदर्स प्राइड स्कूल श्री कुनाल आनंद जी, ब्लॉक प्रमुख बेहटा श्री नीरज झल्लर जी, श्री सिद्धार्थ अवस्थी जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-

आज विधान परिषद् में “दैवीय आपदा प्रबंधन समिति” की प्रथम बैठक संपन्न
आज विधान परिषद् में “दैवीय आपदा प्रबंधन समिति” की प्रथम बैठक संपन्न हुई जिसमे माननीय सभापति श्री मानवेन्द्र सिंह जी एवं समिति के सभी माननीय सदस्य गण उपस्थित रहे।
-

आज जनपद हरदोई के माधौगंज में स्थित राजा नरपति सिंह स्मारक रुईयागढ़ी में वृक्षारोपण किया।
एक पेड़ मां के नाम !
विगत दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देश के मा.यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने “एक पेड़ मां के नाम” के मुहिम की शुरुआत कर प्रकृति संरक्षण पर बल दिया था,इस मुहिम में आज जनपद हरदोई के माधौगंज में स्थित राजा नरपति सिंह स्मारक रुईयागढ़ी में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत सिंह बब्बन जी, सदस्य विधान परिषद श्री अशोक अग्रवाल जी,श्री अशोक सिंह जी सहित जनपद के विभिन्न सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे। -

विशाल तिरंगा स्थापना में अपनी विधायक निधि से लगने वाले “100 फिट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण” किया I
आज हरदोई माधोगंज राजा नरपति सिंह स्मारक रुईयागढ़ी मे 9 अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित विशाल तिरंगा स्थापना में अपनी विधायक निधि से लगने वाले “100 फिट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण” किया I
इस अवसर पर आदरणीय जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन जी, सदस्य विधान परिषद श्री अशोक अग्रवाल जी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री अशोक सिंह जी, श्री धीरेन्द्र प्रताप सेनानी जी, श्री अभय शंकर शुक्ला जी, श्री नवल माहेश्वरी जी, व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे l
-

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय भेंट कर उत्तर प्रदेश में फुटबॉल प्रमोशन के लिए चर्चा
आज लखनऊ में “ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन” के प्रेसिडेंट श्री कल्याण चौबे जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय भेंट कर उत्तर प्रदेश में फुटबॉल प्रमोशन के लिए चर्चा हुई, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उत्तर प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए मान्यता के अनुसार स्टेडियम बनाए जाने का आग्रह किया गया I फुटबॉल फेडरेशन उत्तर प्रदेश में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए 40000 से अधिक फुटबॉल स्कूलों में बटेगा I इस अवसर पर क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अवध प्रांत श्री गोविन्द पाण्डेय जी उपस्थित रहें I


