Blog

  • आज लखनऊ में आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026

    आज लखनऊ में आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026

    आज लखनऊ में आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 275 खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में अपने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रेरित किया। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

    योग हमारी प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और अनुशासित जीवन का आधार है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

  • लखीमपुर में सदर लोकप्रिय विधायक श्री योगेश वर्मा जी द्वारा यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के भव्य स्वागत कार्यक्रम

    लखीमपुर में सदर लोकप्रिय विधायक श्री योगेश वर्मा जी द्वारा यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के भव्य स्वागत कार्यक्रम

    जनपद लखीमपुर में सदर लोकप्रिय विधायक श्री योगेश वर्मा जी द्वारा यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के भव्य स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

  • आज जनपद बाराबंकी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता

    आज जनपद बाराबंकी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता

    आज जनपद बाराबंकी भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता कर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

    इस अवसर पर आदरणीय क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश द्विवेदी जी सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, माननीय जनप्रतिनिधिगण तथा पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • आज जनपद लखीमपुर जिला कार्य समिति की बैठक

    आज जनपद लखीमपुर जिला कार्य समिति की बैठक

    आज जनपद लखीमपुर जिला कार्य समिति की बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश द्विवेदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर पूर्व सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री विजय प्रताप सिंह जी, श्रीमती नीरज वर्मा जी, पूर्व मंत्री श्री अजय मिश्र टेनी जी, जिलाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी, माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के जिला कार्यसमिति सदस्य गण उपस्थित रहे।

  • आज लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम

    आज लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम

    आज लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अवधेश द्विवेदी जी के साथ सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर प्रबुद्धजनों के साथ संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा उत्तर प्रदेश के समग्र विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। ऐसे कार्यक्रम समाज के जागरूक एवं विचारवान वर्ग को राष्ट्रहित के संकल्प से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

    भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को लेकर हम सभी निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर हैं।

  • “एक राष्ट्र – एक चुनाव” की अवधारणा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    “एक राष्ट्र – एक चुनाव” की अवधारणा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    “एक राष्ट्र – एक चुनाव” की अवधारणा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    आज लखनऊ में आयोजित Joint Committee on the Constitution (129th Amendment) Bill, 2024 एवं The Union Territories Laws (Amendment) Bill, 2024 के संबंध में गठित संसदीय संयुक्त समिति की उत्तर प्रदेश अध्ययन बैठक में सहभागी होकर विषय के विभिन्न संवैधानिक, प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर समिति के माननीय अध्यक्ष श्री पी. पी. चौधरी जी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सभापति श्री कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी, उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी, माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री आदरणीय श्री अरविंद कुमार शर्मा जी से आज उनके आवास पर सादर भेंट

    उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री आदरणीय श्री अरविंद कुमार शर्मा जी से आज उनके आवास पर सादर भेंट

    उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री आदरणीय श्री अरविंद कुमार शर्मा जी से आज उनके आवास पर सादर भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

    प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर जनसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।

  • आज जनपद हरदोई में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान–2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सहभागिता

    आज जनपद हरदोई में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान–2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सहभागिता

    उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, यशस्वी मा० मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के “प्रगति भी, प्रकृति भी” के संकल्प को साकार करते हुए आज जनपद हरदोई में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान–2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध एवं हरित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। आइए, हम सभी एक-एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

    इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत सिंह बब्बन जी, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पी.के. वर्मा जी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हरदोई श्री अशोक सिंह जी, सुखसागर मिश्रा मधुर जी, जिलाधिकारी श्री अनुनय झा जी, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा जी, सीडीओ सुश्री नेहा व्याडवाल जी, डीएफओ श्री रवि शंकर शुक्ला जी के साथ अन्य अधिकारीगण तथा पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

  • आज उनके कार्यालय पर मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

    आज उनके कार्यालय पर मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

    भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष श्री विवेक सिंह तोमर जी को भूमि सुधार एवं ग्रामीण विकास बैंक, उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर आज उनके कार्यालय पर मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

    इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी एवं सदस्य विधान परिषद् श्री पवन सिंह चौहान जी उपस्थित रहे।