Blog

  • आज विधान भवन में माननीय मंत्री श्री मनोज पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य एवं रसद विभाग की रसद स्थायी समिति की बैठक

    आज विधान भवन में माननीय मंत्री श्री मनोज पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य एवं रसद विभाग की रसद स्थायी समिति की बैठक

    आज विधान भवन में माननीय मंत्री श्री मनोज पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य एवं रसद विभाग की रसद स्थायी समिति की बैठक में सम्मिलित होकर विभागीय कार्यों एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की विस्तृत समीक्षा की।

    बैठक के दौरान जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को उनका समुचित परीक्षण कर आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    जनकल्याण, पारदर्शिता एवं आमजन तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • शिक्षित युवा, सम्मानित शिक्षक और समृद्ध उत्तर प्रदेश — यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

    शिक्षित युवा, सम्मानित शिक्षक और समृद्ध उत्तर प्रदेश — यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

    शिक्षित युवा, सम्मानित शिक्षक और समृद्ध उत्तर प्रदेश — यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

    आज जनपद सीतापुर में प्रदेश सरकार की शिक्षा, शिक्षक सम्मान एवं छात्र कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को साकार करने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर जनपद वाराणसी से वर्चुअल माध्यम द्वारा यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया तथा 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी (DBT) के माध्यम से धनराशि का हस्तांतरण किया।

    प्रदेश सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश शिक्षा, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

    इस अवसर पर मा० विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी, मा० सदस्य विधान परिषद् श्री पवन सिंह चौहान जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राजेश शुक्ला जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा सागर जी, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राजीव रंजन जी, श्री पंकज पाण्डेय जी (प्रतिनिधि मा० सदस्य विधान परिषद् श्री उमेश द्विवेदी), जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. जी., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी जी, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री गोरखनाथ पटेल जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास — यही विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है।

  • यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी का लखनऊ के विभिन्न योग संगठनो के योग साधको के साथ स्वागत एवं अभिनंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी का लखनऊ के विभिन्न योग संगठनो के योग साधको के साथ स्वागत एवं अभिनंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    आज उत्तर प्रदेश आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी एवं यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी का लखनऊ के विभिन्न योग संगठनो के योग साधको के साथ स्वागत एवं अभिनंदन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगमन लखनऊ के योग साधको के लिए उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का अवसर है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन में संगठन और जनसेवा का संकल्प निश्चित ही नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

    इस अवसर पर पार्षद श्री भृगुनाथ शुक्ला जी, पार्षद श्री अरुण राय जी, पार्षद श्री शैलेंद्र वर्मा जी, पूर्व पार्षद श्री राम कुमार वर्मा जी एंव लखनऊ जिले के योग साधक, भाजपा पदाधिकारी एंव ऊर्जावान कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

  • उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में यह आत्मीय भेंट अत्यंत प्रेरणादायी रही। यह अवसर संगठन की एकता, ऊर्जा एवं राष्ट्र प्रथम के संकल्प को और अधिक सशक्त करता है।
    आपका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

  • लखनऊ में मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा आदरणीय श्री नितिन नबीन जी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित “सांसद-विधायक बैठक”

    लखनऊ में मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा आदरणीय श्री नितिन नबीन जी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित “सांसद-विधायक बैठक”

    आज लखनऊ में मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा आदरणीय श्री नितिन नबीन जी की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित “सांसद-विधायक बैठक” में सम्मिलित हुआ।

    इस अवसर पर मा० राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी०एल० संतोष जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह जी, मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा० केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी , मा० उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी मा० प्रदेश महामंत्री (संगठन), भाजपा, श्री धर्मपाल जी एवं मा० सांसदगण एवं मा० विधायकगण उपस्थित रहे।

  • माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के आगामी लखनऊ प्रवास के सफल आयोजन हेतु आयोजित तैयारी बैठक

    माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के आगामी लखनऊ प्रवास के सफल आयोजन हेतु आयोजित तैयारी बैठक

    आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के आगामी लखनऊ प्रवास के सफल आयोजन हेतु आयोजित तैयारी बैठक में सहभागिता की।

    बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी एवं माननीय संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

  • आज जनपद बाराबंकी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक

    आज जनपद बाराबंकी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक

    आज जनपद बाराबंकी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक में मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय धर्मपाल जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री शंकर लाल लोधी जी, प्रदेश महामंत्री श्री अभिजात मिश्रा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी, श्री बृज बहादुर जी, श्रीमती अर्चना मिश्रा जी, प्रदेश मंत्री श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश जी द्विवेदी जी, माननीय मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी सहित माननीय जनप्रतिनिधि गण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आज मेयो हॉस्पिटल, बाराबंकी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आज मेयो हॉस्पिटल, बाराबंकी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत आज मेयो हॉस्पिटल, बाराबंकी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, भारत माता के महान सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

    डॉ. मुखर्जी जी का त्याग, अदम्य राष्ट्रभक्ति तथा ”एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत है। उनके विचार हमें सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण एवं संगठन के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।

    इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सतीश सिंह शर्मा जी, एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अमित गुप्ता जी, जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, मा. सदस्य विधान परिषद् (एमएलसी) श्री अंगद सिंह जी, मा. विधायक श्री दिनेश रावत जी तथा पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय राष्ट्रीय महामन्त्री (संगठन) आदरणीय श्री बी.एल. संतोष जी के आगमन के दृष्टिगत आयोजित तैयारी बैठक

    श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय राष्ट्रीय महामन्त्री (संगठन) आदरणीय श्री बी.एल. संतोष जी के आगमन के दृष्टिगत आयोजित तैयारी बैठक

    आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर, लखनऊ में आगामी 4 जुलाई को भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय राष्ट्रीय महामन्त्री (संगठन) आदरणीय श्री बी.एल. संतोष जी के आगमन के दृष्टिगत आयोजित तैयारी बैठक में सहभागिता की।

    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मा. श्री संजय राय जी, मा. श्री शंकर लाल लोधी जी, मा. प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश द्विवेदी जी, जिलाध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी, मा. सदस्य विधान परिषद् श्री रामचंद्र प्रधान जी, मा. विधायक श्रीमती जय देवी कौशले जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।