Blog

  • डॉ. ओपी चौधरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर एवं माननीय विधायक श्री अनुराग पटेल जी से शिष्टाचार भेंट

    डॉ. ओपी चौधरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर एवं माननीय विधायक श्री अनुराग पटेल जी से शिष्टाचार भेंट

    आज लखनऊ में डॉ. ओपी चौधरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर एवं माननीय विधायक श्री अनुराग पटेल जी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी स्नातक निर्वाचन के संदर्भ में मतदाता जागरूकता एवं स्नातक मतदाता पंजीकरण अभियान पर सार्थक चर्चा की।

    स्नातक वर्ग के अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकृत कराने हेतु उनके सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया।

  • आज चौक स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 के शुभारंभ

    आज चौक स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 के शुभारंभ

    आज चौक स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    युवा खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सशक्त एवं अनुशासित समाज के निर्माण का आधार भी है। प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने एवं उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर श्री सुदर्शन कटियार जी, वरिष्ठजनों एवं खेल प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं प्रतियोगिता की हार्दिक शुभकामनाएँ।

  • आज लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एम. एल. भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट

    आज लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एम. एल. भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट

    आज लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एम. एल. भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट कर आगामी स्नातक निर्वाचन के संदर्भ में मतदाता जागरूकता एवं स्नातक मतदाता पंजीकरण अभियान पर सार्थक चर्चा की स्नातक वर्ग के अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में पंजीकृत कराने हेतु सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया।

  • आज जनपद हरदोई में आयोजित SCR for Youth कार्यक्रम में सहभागिता

    आज जनपद हरदोई में आयोजित SCR for Youth कार्यक्रम में सहभागिता

    आज जनपद हरदोई में आयोजित SCR for Youth कार्यक्रम में सहभागिता कर युवा साथियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं का उत्साह, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता एवं समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव अत्यंत प्रेरणादायक है। विश्वास है कि हमारे युवा अपने ज्ञान, कौशल एवं सकारात्मक सोच के बल पर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    इस अवसर पर यूथ आइकॉन श्री धीरेन्द्र सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा देवी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पारुल दीक्षित जी, श्री पंकज सिंह जी, कप्तान अशोक कुमार अग्निहोत्री जी, वीरांगना संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सुहाना जैन जी, श्री अभिनव पटेल जी, श्री सौरभ जी, श्री राजेश बाजपेयी जी, श्री प्रांशू जी, श्री विकास सारांश जी सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

  • आज वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन, लखनऊ के कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम

    आज वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन, लखनऊ के कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम

    आज वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन, लखनऊ के कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के सम्मान तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। शिक्षा समाज निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है और इसमें निजी एवं वित्त विहीन विद्यालयों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    कार्यक्रम में श्री अवधेश सिंह जी, श्री सेवकराम जी, श्री सर्वजीत सिंह जी, श्री आमोद कुमार सिंह जी, श्री शशांक सिंह जी, श्री आलोक पाल जी, श्री प्रदीप शुक्ला जी सहित समस्त विद्यालय प्रबंधकगण उपस्थित रहे।

  • एक माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज बर्जर पेंट इंडस्ट्रीज, संडीला परिसर में वृक्षारोपण

    एक माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज बर्जर पेंट इंडस्ट्रीज, संडीला परिसर में वृक्षारोपण

    एक माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज बर्जर पेंट इंडस्ट्रीज, संडीला परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को सशक्त बनाने का प्रयास किया।

  • मा० सदस्य विधान परिषद श्री रामचंद्र प्रधान जी के आवास पर आयोजित “सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण” कार्यक्रम

    मा० सदस्य विधान परिषद श्री रामचंद्र प्रधान जी के आवास पर आयोजित “सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण” कार्यक्रम

    आज लखनऊ में मा० रक्षामंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय मा० सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के शुभावसर पर मा० सदस्य विधान परिषद श्री रामचंद्र प्रधान जी के आवास पर आयोजित “सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण” कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के साथ सम्मिलित होकर प्रभु श्रीहनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं यशस्वी रक्षा मंत्री जी के स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन हेतु मंगल प्रार्थना की।

  • वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 की तैयारियों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार, सीतापुर में आयोजित समीक्षा एवं तैयारी बैठक

    वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 की तैयारियों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार, सीतापुर में आयोजित समीक्षा एवं तैयारी बैठक

    “एक पेड़ माँ के नाम” के पावन संकल्प को जन-जन का अभियान बनाने के उद्देश्य से आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण महाअभियान-2026 की तैयारियों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार, सीतापुर में आयोजित समीक्षा एवं तैयारी बैठक में सहभागिता की।

    इस अवसर पर मा० विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी, मा० सदस्य विधान परिषद् श्री पवन सिंह चौहान जी, मा० विधायक श्री शशांक त्रिवेदी जी, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. जी., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी जी तथा डीएफओ श्री नवीन खंडेलवाल जी उपस्थित रहे।

  • आज संडीला औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद

    आज संडीला औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद

    आज संडीला औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर प्रस्तावित SCR (State Capital Region) के अवसरों, संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।
    औद्योगिक विकास, निवेश के नए अवसर और क्षेत्र की प्रगति के लिए उद्योगों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सशक्त संवाद के माध्यम से विकास की दिशा को और गति प्रदान करने का प्रयास निरंतर जारी है।