Blog

  • सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह के उद्घाटन समारोह

    सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह के उद्घाटन समारोह

    सहकार से समृद्धि!

    आज लखनऊ में केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह के उद्घाटन समारोह में मा. उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी एवं मा. मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर जी की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

    सहकारिता केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं समावेशी भारत के निर्माण का सशक्त आधार भी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिली है, जिससे किसानों, ग्रामीणों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के नए अवसर पहुँच रहे हैं।

  • आज लखनऊ में मा. मंत्री आदरणीय श्री मनोज पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    आज लखनऊ में मा. मंत्री आदरणीय श्री मनोज पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    आज लखनऊ में मा. मंत्री आदरणीय श्री मनोज पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु अपना मतदाता पंजीकरण प्रपत्र-18 स्नातक डिग्री एवं पते के प्रमाण-पत्रों के साथ पूर्ण कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

    आप सभी पात्र स्नातक मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि यदि आपने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, तो समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना स्नातक मतदाता पंजीकरण अवश्य कराएँ और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएँ।

  • जनपद हरदोई में आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस–2026’ कार्यक्रम में सहभागिता

    जनपद हरदोई में आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस–2026’ कार्यक्रम में सहभागिता

    आज दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर जनपद हरदोई में आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस–2026’ कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर व्यापारियों के हितों, जीएसटी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा व्यापार को और अधिक सुगम बनाने के उपायों पर सार्थक चर्चा हुई।

    व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन तथा राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। दानवीर भामाशाह जी का त्याग, उदारता और राष्ट्रसेवा से ओत-प्रोत जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

  • आज जनपद अम्बेडकर नगर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “रन फॉर राम” मैराथन

    आज जनपद अम्बेडकर नगर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “रन फॉर राम” मैराथन

    आज जनपद अम्बेडकर नगर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “रन फॉर राम” मैराथन में आदरणीय प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी भाईसाहब एवं क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री श्री शिवांक रमन भदौरिया जी के साथ सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस प्रेरणादायी आयोजन में युवाओं का उत्साह तथा राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत वातावरण अत्यंत प्रेरक एवं उत्साहवर्धक रहा।

  • श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    जनपद अम्बेडकर नगर प्रवास के दौरान पटेल नगर तिराहे पर भारत के लौह पुरुष, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्र एकीकरण के शिल्पकार श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इस अवसर पर भाजपा अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप देव पटेल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अयोध्या जिला प्रभारी श्री मिथिलेश त्रिपाठी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साधू वर्मा जी, विनोद जी भाईसाहब तथा अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के प्रति सरदार पटेल जी का समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

  • “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

    जनपद अम्बेडकर नगर प्रवास के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। हम सभी अपनी मातृशक्ति के सम्मान में एक-एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। यही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में हमारी सार्थक भागीदारी होगी।जनपद अम्बेडकर नगर प्रवास के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। हम सभी अपनी मातृशक्ति के सम्मान में एक-एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। यही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में हमारी सार्थक भागीदारी होगी।

  • 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एल.पी.सी. इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

    12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एल.पी.सी. इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

    आज जनपद अम्बेडकरनगर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एल.पी.सी. इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साधू वर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं जिला प्रभारी अयोध्या श्री मिथिलेश त्रिपाठी जी, विद्यालय के डायरेक्टर श्री आदर्श चौधरी जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का एक जनसंकल्प है। आइए, हम सभी इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें।

  • आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 48वें प्रांतीय सम्मेलन

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 48वें प्रांतीय सम्मेलन

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 48वें प्रांतीय सम्मेलन में माननीय राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री दिनेश शर्मा जी तथा माननीय सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी के साथ सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर शिक्षा, प्रधानाचार्य की भूमिका एवं प्रदेश के शैक्षिक विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। ऐसे प्रेरणादायी आयोजन शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक

    आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक

    आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक में सहभागिता की।