Blog

  • आज लखनऊ में माननीय समाज कल्याण मंत्री आदरणीय श्री असीम अरुण जी ने आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु मतदाता पंजीकरण

    आज लखनऊ में माननीय समाज कल्याण मंत्री आदरणीय श्री असीम अरुण जी ने आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु मतदाता पंजीकरण

    आज लखनऊ में माननीय समाज कल्याण मंत्री आदरणीय श्री असीम अरुण जी ने आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु मतदाता पंजीकरण के लिए प्रपत्र-18, स्नातक डिग्री एवं पते के प्रमाण-पत्र के साथ अपना पंजीकरण पूर्ण किया।

    यह पहल सभी पात्र स्नातकों के लिए प्रेरणादायक है। आप सभी से अनुरोध है कि पंजीकरण प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। अतः स्नातक मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएँ।

  • आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।

  • आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर गंगागंज में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योगाभ्यास किया।

    आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर गंगागंज में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योगाभ्यास किया।

    “योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है”
    आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर गंगागंज में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योगाभ्यास किया।
    योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का वह अमूल्य उपहार है, जो शरीर को निरोग, मन को शांत और आत्मा को ऊर्जावान बनाता है। आज जब पूरा विश्व योग की महत्ता को स्वीकार कर रहा है, तब हम सभी का दायित्व है कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री माननीय विधायक श्री सुरेश पासी जी, मा० सदस्य, विधान परिषद श्री अंगद कुमार सिंह जी जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार वर्मा जी ब्लॉक प्रमुख श्री विनय वर्मा डिंपल जी पार्षद श्री शैलेंद्र वर्मा जी , योगाचार्य श्री अभिषेक देव जी श्री नागेश जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • आज लखनऊ के डी सिंह बाबू स्टेडियम में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

    आज लखनऊ के डी सिंह बाबू स्टेडियम में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

    आज लखनऊ के डी सिंह बाबू स्टेडियम में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व दिवस पर आयोजित “विशाल योग शिविर” कार्यक्रम उपस्थित होकर योग किया

    इस अवसर पर माo उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी, मा० राज्यसभा सांसद श्री दिनेश शर्मा जी, मा० पूर्व मंत्री, सदस्य विधान परिषद डॉ० महेंद्र सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नीरज सिंह जी, मा० महानगर अध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ श्री आनंद द्विवेदी जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राजीव मिश्र जी, श्री एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • आज लखनऊ में ‘अवनीश योग संकल्प’ पहल के तहत योग, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को समर्पित योग गौरव सम्मान 2026

    आज लखनऊ में ‘अवनीश योग संकल्प’ पहल के तहत योग, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को समर्पित योग गौरव सम्मान 2026

    आज लखनऊ में ‘अवनीश योग संकल्प’ पहल के तहत योग, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को समर्पित योग गौरव सम्मान 2026 का सार्थक आयोजन संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर योग गुरु डॉ. रविन्द्र मोहन आचार्य, स्वामी अभिषेक देव जी, राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योगपीठ एवं श्रीमती गीता सिंह, अध्यक्ष, स्त्री इंडिया स्पोर्टस फाउंडेशन उपस्थित रहीं।

    योग, युवा भागीदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में सकारात्मक जीवनशैली के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं संस्थाओं को योग गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

  • योग संकल्प दिवस-20 के अवसर पर शहीद उद्यान पार्क (कंपनी गार्डेन), प्रतापगढ़ में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-20 के अवसर पर शहीद उद्यान पार्क (कंपनी गार्डेन), प्रतापगढ़ में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-20 के अवसर पर शहीद उद्यान पार्क (कंपनी गार्डेन), प्रतापगढ़ में सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग संकल्प दिवस-20 के अवसर पर आज प्रातः शहीद उद्यान पार्क (कंपनी गार्डेन), प्रतापगढ़ में योग साधकों के साथ सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया।

    योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को निरोग, ऊर्जावान एवं आत्मविश्वासी बनाता है।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी सहित बड़ी संख्या में योग साधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    “करें योग, रहें निरोग”

  • योग संकल्प दिवस-19 पर प्रज्ञा पार्क, विकास नगर, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-19 पर प्रज्ञा पार्क, विकास नगर, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-19 पर प्रज्ञा पार्क, विकास नगर, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में आयोजित योग संकल्प दिवस-19 के अवसर पर आज प्रातः प्रज्ञा पार्क, विकास नगर, लखनऊ में योग साधकों के साथ सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

    योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का सशक्त आधार भी है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ। 🧘‍♂️🌿

    ”करें योग, रहें निरोग।

  • लखनऊ में जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ जी द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण समारोह

    लखनऊ में जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ जी द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण समारोह

    आज मोहनलालगंज, लखनऊ में जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ जी द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण समारोह में जिला महामंत्री श्री धीरेन्द्र पाण्डेय ‘धीरू’ जी के साथ सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपकरण वितरित किए गए तथा उनके सशक्तिकरण एवं कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

  • योग संकल्प दिवस-18 पर इंदिरा उद्यान, रायबरेली में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-18 पर इंदिरा उद्यान, रायबरेली में सामूहिक योगाभ्यास

    📍 योग संकल्प दिवस-18 पर इंदिरा उद्यान, रायबरेली में सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में आयोजित योग संकल्प दिवस-18 के अवसर पर आज प्रातः रायबरेली स्थित इंदिरा उद्यान में माननीय सदस्य विधान परिषद् आदरणीय श्री उमेश द्विवेदी जी एवं अन्य योग साधकों के साथ सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

    योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। इस अवसर पर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन के संकल्प को पुनः दोहराते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।