सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • किसान महाविद्यालय, बहराइच की पावन धरती पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित भव्य भारत-नेपाल खेल महोत्सव

    किसान महाविद्यालय, बहराइच की पावन धरती पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित भव्य भारत-नेपाल खेल महोत्सव

    किसान महाविद्यालय, बहराइच की पावन धरती पर क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित भव्य भारत-नेपाल खेल महोत्सव में मा० प्रान्त प्रचारक आदरणीय कौशल जी भाई साहब, मा० राज्यमंत्री (खाद्य एवं रसद) श्री सतीश शर्मा जी एवं मा० विधान परिषद सदस्य श्री अंगद कुमार सिंह जी के साथ सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। खिलाड़ियों का अदम्य उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना अत्यंत प्रेरणादायक रही।

    यह महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत-नेपाल के अटूट भाईचारे, सांस्कृतिक समरसता और पारस्परिक विश्वास का जीवंत प्रतीक है।

    क्रीड़ा भारती का यह प्रयास युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के पथ पर अग्रसर करने वाला है। 🇮🇳🤝🇳🇵

  • आज जनपद लखनऊ के भागीदारी भवन में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम

    आज जनपद लखनऊ के भागीदारी भवन में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम

    आज जनपद लखनऊ के भागीदारी भवन में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में आदरणीय राज्य मंत्री (समाज कल्याण) श्री असीम अरुण जी के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित ऊर्जावान युवाओं ने अपने विचारों, प्रश्नों एवं सुझावों के माध्यम से लोकतंत्र की सशक्त नींव को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य किया। युवाओं का यह उत्साह, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।

    कार्यक्रम में आयोजकगण—राजकुमार पटेल जी,अभिनव पटेल, शौरभ सिंह पटेल,आकृति सिंह ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, संदीप रावत, दीपांशु वर्मा, प्रवीण वर्मा, मीनाक्षी, प्राची एवं प्रकृति— सहित बड़ी संख्या में युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रम युवा शक्ति को एक नई दिशा देते हैं तथा उन्हें राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

  • आज लखनऊ में क्रीड़ा भारती अवध प्रांत की आगामी कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक

    आज लखनऊ में क्रीड़ा भारती अवध प्रांत की आगामी कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक

    आज लखनऊ में क्रीड़ा भारती अवध प्रांत की आगामी कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक संपन्न हुई।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज चौधरी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसने हम सभी को संगठन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

    बैठक में क्रीड़ा भारती अवध क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    संगठन के माध्यम से खेल एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

  • आज लखनऊ के सर्वोदय नगर में उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समर्पित भव्य मुनाल महोत्सव

    आज लखनऊ के सर्वोदय नगर में उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समर्पित भव्य मुनाल महोत्सव

    आज लखनऊ के सर्वोदय नगर में उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड की लोक संस्कृति को समर्पित भव्य मुनाल महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    कार्यक्रम में प्रस्तुत पारंपरिक कला, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति को इतने सुंदर और जीवंत रूप में देखना वास्तव में गर्व का विषय है। 🇮🇳

    इस अवसर पर मुनाल श्री विक्रम सिंह जी, श्री राजेंद्र सिंह रावत जी, श्री यश भारती जी, डॉ. मानवी बिष्ट जी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

  • लखनऊ में आयोजित “भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव–2026”

    लखनऊ में आयोजित “भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव–2026”

    श्रीराम लीला मैदान, ऐशबाग, लखनऊ में आयोजित “भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव–2026” में उपस्थित होकर संबोधित करने तथा विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर ऐशबाग रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र अग्रवाल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लवकुश त्रिवेदी जी एवं अन्य सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    भारतीय नववर्ष के इस पावन अवसर पर हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक उत्सवों की झलक मन को आनंदित करने वाली रही।

  • रामनवमी के पावन अवसर पर कपूरथला में आयोजित भव्य भगवा यात्रा में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    रामनवमी के पावन अवसर पर कपूरथला में आयोजित भव्य भगवा यात्रा में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    रामनवमी के पावन अवसर पर कपूरथला में आयोजित भव्य भगवा यात्रा में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    यह यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत शक्ति का प्रतीक है।

    जय श्री राम! 🚩

  • लखनऊ में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य भगवा यात्रा में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    लखनऊ में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य भगवा यात्रा में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    रामनवमी के पावन अवसर पर इंदिरा नगर, लखनऊ में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य भगवा यात्रा में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    यह यात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा की अद्भुत शक्ति का प्रतीक है।

    जय श्री राम! 🚩

  • आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य कार्यक्रम

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य कार्यक्रम

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य कार्यक्रम में माननीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी एवं माननीय मंत्री राकेश सचान जी के साथ उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर ODOP, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं PMEGP जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए लाभार्थियों एवं उद्यमियों को चेक एवं टूलकिट वितरित किए गए।

    प्रदेश सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह प्रयास न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

  • आज जनपद बाराबंकी के जिला कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त जिला कमेटी की परिचय बैठक

    आज जनपद बाराबंकी के जिला कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त जिला कमेटी की परिचय बैठक

    आज जनपद बाराबंकी के जिला कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त जिला कमेटी की परिचय बैठक में उपस्थित होकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर माननीय मंत्री सतीश शर्मा जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह जी, श्री बैजनाथ रावत जी,माननीय,जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने, कार्यकर्ताओं के समन्वय को मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को और आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

    सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।