Blog

  • एक पेड़ माँ के नाम लगाना है।

    एक पेड़ माँ के नाम लगाना है।

    प्रकृति को हरा-भरा बनाना है,

    एक पेड़ माँ के नाम लगाना है।

    विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आज श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

    वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं।

    आइए, हम सभी अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

    एक पेड़ माँ के नाम — प्रकृति और मातृत्व को हमारा नमन।

  • श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान

    श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान

    विश्व पर्यावरण दिवस एवम् माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
    इसी क्रम में आज लखनऊ में शिक्षामित्र साथियों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने की दिशा में हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
    आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लें।
    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कुमार यादव जी, प्रदेश सचिव श्री आनंद सिंह जी, जिला प्रभारी लखनऊ श्री मोहम्मद आसिफ जी, जिला अध्यक्ष लखनऊ श्री हरिनाम सिंह जी, जिला संरक्षक श्री बीएल यादव जी, यूटा बाराबंकी जिलाध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार जी, प्राथमिक शिक्षक संघ हरक अध्यक्ष कुलदीप पटेल जी, जूनियर शिक्षक संघ सिरौली गौसपुर महामंत्री श्री अनिल कुमार जी एवं अन्य शिक्षक, शिक्षामित्रगण उपस्थित रहे।

  • आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर आज प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस अवसर पर उनका आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवम् आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

  • आदरणीय श्री अमरपाल मौर्या जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    आदरणीय श्री अमरपाल मौर्या जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर आज राज्यसभा सांसद एवम् प्रदेश महामंत्री आदरणीय श्री अमरपाल मौर्या जी भाईसाहब से शिष्टाचार भेंट कर उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस अवसर पर उनका आत्मीय स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

  • लखनऊ के LMPV डिग्री कॉलेज, गोसाईंगंज, में “भविष्य ये उत्तर प्रदेश” टीम द्वारा आयोजित SCR for Youth कार्यशाला

    लखनऊ के LMPV डिग्री कॉलेज, गोसाईंगंज, में “भविष्य ये उत्तर प्रदेश” टीम द्वारा आयोजित SCR for Youth कार्यशाला

    लखनऊ के LMPV डिग्री कॉलेज, गोसाईंगंज, में “भविष्य ये उत्तर प्रदेश” टीम द्वारा आयोजित SCR for Youth कार्यशाला में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) की दूरदर्शी अवधारणा, इसके विकासात्मक आयामों तथा युवाओं के लिए उपलब्ध होने वाले रोजगार, शिक्षा एवं उद्यमिता के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

    माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में SCR प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगी। युवाओं का उत्साह, सहभागिता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अंबिका प्रसाद जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री निखिल जी, ब्लॉक प्रमुख श्री विनय वर्मा ‘डिम्पल’ जी, श्री आर.पी. द्विवेदी जी, श्री एम. वर्मा जी, श्री ब्रजेंद्र वर्मा जी, श्रीमती मृणाली दीक्षित जी, सुश्री ऋषिका चंद्रा जी, श्री अभिनव पटेल जी, श्री सौरभ पटेल जी, भविष्य ये उत्तर प्रदेश की पूरी टीम, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

  • जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026”

    जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026”

    आज जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित समाचार पत्र *अमर उजाला* द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026” में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के मध्य उपस्थित होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके परिश्रम, अनुशासन एवं लगन की सराहना की तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है और आज सम्मानित हुए ये मेधावी छात्र-छात्राएँ हमारे समाज एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं।

    सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने जीवन में निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें।

  • आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी

    आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी

    आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठी में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

    इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया गया। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और सामाजिक दायित्व का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

    वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है।

  • आज प्रातः गंगागंज में पतंजलि योग समिति के योग साधकों के साथ योग, प्राणायाम एवं ध्यान में सहभागिता

    आज प्रातः गंगागंज में पतंजलि योग समिति के योग साधकों के साथ योग, प्राणायाम एवं ध्यान में सहभागिता

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून

    योग संकल्प दिवस – 8

    आज प्रातः गंगागंज में पतंजलि योग समिति के योग साधकों के साथ योग, प्राणायाम एवं ध्यान में सहभागिता कर स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन का संकल्प दोहराया।

    योग केवल शरीर को निरोगी बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को संतुलित बनाने की एक प्रभावी साधना है। नियमित योगाभ्यास हमें स्वस्थ, ऊर्जावान एवं आत्मविश्वासी बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

    इस अवसर पर उपस्थित स्नातक बहनों, भाइयों एवं आदरणीय वरिष्ठजनों से आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-18 भरने का आग्रह किया। लोकतंत्र की सशक्तता जागरूक मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही सुनिश्चित होती है।

    योग से स्वस्थ तन-मन का निर्माण और मतदान से सशक्त लोकतंत्र का निर्माण — यही हमारा संकल्प है।

  • आज लखनऊ में श्री राम ग्लोबल स्कूल में योग साधकों के साथ योग कक्षा में प्रतिभाग किया

    आज लखनऊ में श्री राम ग्लोबल स्कूल में योग साधकों के साथ योग कक्षा में प्रतिभाग किया

    21 जून योग दिवस की तैयारी प्रारम्भ। 🧘🏻‍♂️

    आज लखनऊ में श्री राम ग्लोबल स्कूल में योग साधकों के साथ योग कक्षा में प्रतिभाग किया और स्नातक चुनाव के लिए मतदाता पंजीकरण कराने हेतु सभी को जागरूक किया तथा लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। 🙏🏻