आज लखनऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री ब्रजेश पाठक जी से मुलाक़ात कर विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई |
Blog
-

आज जनपद लखीमपुर खीरी स्थित एस.बी. इण्टर कॉलेज, बेहजम में आयोजित मेधावी छात्र-अलंकरण समारोह
आज जनपद लखीमपुर खीरी स्थित एस.बी. इण्टर कॉलेज, बेहजम में आयोजित मेधावी छात्र-अलंकरण समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिभावान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण एवं कठिन परिश्रम निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार जी, मंडल अध्यक्ष श्री अजय शुक्ला जी, मंडल अध्यक्ष श्री अतुल जायसवाल जी, विद्यालय परिवार के आदरणीय शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।
-

आज लखनऊ में माo विधायक डॉ नीरज बोरा जी के बोरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 2026”
मेहनत, लगन और प्रतिभा जब एक साथ आगे बढ़ते हैं, तब सफलता नई पहचान बनाती है।
आज लखनऊ में माo विधायक डॉ नीरज बोरा जी के बोरा फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 2026” में माo मंत्री श्री असीम अरुण जी के साथ उपस्थित होकर मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए सम्बोधित किया |
युवा प्रतिभाओं का सम्मान ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी नींव है।
आइए, शिक्षा और उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने की इस प्रेरणादायक पहल का समर्थन करें।
-

आज जे.के. रिजॉर्ट, हरदोई में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’
आज जे.के. रिजॉर्ट, हरदोई में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ में सहभागिता की ।
इस अवसर पर माननीय पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी, माननीय मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी, माननीय जनप्रतिनिधिगण, माननीय पार्टी पदाधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्तागण की गरिमामय उपस्थिति रही।
-

“अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम” में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में अभूतपूर्व वृद्धि किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित “अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम” में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सशक्त एवं शिक्षकों के सम्मान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह मानदेय किए जाने का यह निर्णय हजारों अनुदेशकों एवं उनके परिवारों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा।
इस अवसर पर मा० उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी माo मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी, मा० श्री संदीप सिंह जी, मा० सदस्य, विधान परिषद डॉ० लालजी प्रसाद निर्मल जी, मा० विधायक डॉ नीरज बोरा जी,
एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-

आज देश भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम
आज देश भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
युवा पीढ़ी की मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण ही राष्ट्र के सशक्त एवं विकसित भविष्य की आधारशिला है।
इस अवसर पर प्रबंधक श्री वेद व्रत बाजपेई जी श्री मनु व्रत बाजपेई जी सहित स्कूल के शिक्षक व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे |
-

आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शिष्टाचार भेंट की।
आज कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से जनपद सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मुकेश चौधरी जी एवं गुजरात सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री गोवर्धनभाई झडफिया जी के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर श्री सुनील पटेल जी एवं श्री दिनेश जी भी उपस्थित रहे। -

भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित संगठनात्मक बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित संगठनात्मक बैठक में मा० प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी तथा मा० प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं, प्रदेश के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र सेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। -

शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर हृदय से हार्दिक आभार प्रकट किया।
आज हरदोई के उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ इकाई जनपद हरदोई के जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षगणों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर हृदय से हार्दिक आभार प्रकट किया।
वर्षों से सीमित संसाधनों में निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षामित्रों के लिए यह निर्णय केवल मानदेय वृद्धि नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, तपस्या और सेवा भाव का सम्मान है। मुख्यमंत्री जी के इस संवेदनशील निर्णय से शिक्षामित्रों और उनके परिवारों में नई आशा, नया उत्साह और आत्मसम्मान का संचार हुआ है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार शुक्ला जी, महामंत्री श्री रविंद्रपाल राजपूत जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री इंद्रसेन मौर्य जी, श्री राजेश मिश्र जी, श्री मनोज दीक्षित जी, श्री विमलेश पांडे जी सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्रगण उपस्थित रहे।


