सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम

    माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम

    आज लोक भवन, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के प्रति दिया जा रहा यह प्रोत्साहन न केवल खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य को नई उड़ान भी देता है।

    इस गरिमामयी अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ एवं ‘रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, जो उनके समर्पण, परिश्रम और प्रतिभा का सच्चा सम्मान है।

    सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी गौरवशाली उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ।

    इस अवसर पर माननीय खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी, पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. महेंद्र सिंह जी सहित अनेक माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट लोक सभागार में विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के जनपद स्तरीय समीक्षा

    जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट लोक सभागार में विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के जनपद स्तरीय समीक्षा

    जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट लोक सभागार में विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के जनपद स्तरीय समीक्षा दौरे के अंतर्गत आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

    बैठक के दौरान विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों में व्याप्त अनियमितताओं की गहन समीक्षा की गई तथा जनसामान्य को बेहतर एवं सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु उनके प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। हमारा संकल्प है कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

    इस अवसर पर समिति के माननीय सभापति श्री अंगद सिंह जी, प्रदेश महामंत्री एवं माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अनूप गुप्ता जी, माननीय सदस्य श्री मानवेन्द्र सिंह जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री पवन सिंह चौहान जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी, जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी जी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन जी, अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह जी सहित विद्युत एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए।

    श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए।

    नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पावन अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना कर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दिव्य एवं ऐतिहासिक अवसर पर माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।

    इस पावन क्षण में मुझे भी प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा इस गौरवशाली एवं ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। 🙏🚩

    यह दिव्य आयोजन राष्ट्र के आध्यात्मिक उत्थान, लोककल्याण एवं सनातन सांस्कृतिक चेतना को नवीन ऊर्जा प्रदान करने वाला है।

  • आज लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में युवा खेल महोत्सव 2.0 के अंतर्गत उत्तीष्ठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम

    आज लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में युवा खेल महोत्सव 2.0 के अंतर्गत उत्तीष्ठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम

    आज लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में युवा खेल महोत्सव 2.0 के अंतर्गत उत्तीष्ठ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करने का अवसर प्राप्त हुआ।

    ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है और खेल उनके व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।

    इस अवसर पर प्रो. मंजुला उपाध्याय जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल युवा श्री दुर्गेश त्रिपाठी जी, उपाध्यक्ष उत्तीष्ठ सेवा संस्थान श्री योगेश त्रिपाठी जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • 9 साल सेवा के, 9 साल भरोसे के, 9 साल विकास के!

    9 साल सेवा के, 9 साल भरोसे के, 9 साल विकास के!

    9 साल सेवा के, 9 साल भरोसे के, 9 साल विकास के!

    आज लखनऊ स्थित लोक भवन में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के 9 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    कभी भय और भ्रष्टाचार की पहचान रहा उत्तर प्रदेश, आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विश्वास, सुरक्षा और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह परिवर्तन प्रदेश की जनता के विश्वास और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

    इस गरिमामयी अवसर पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, मा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी, महामंत्री संगठन आदरणीय धर्मपाल सिंह जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी सहित प्रदेश सरकार के माननीय मंत्रीगण व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • आज लखनऊ में माननीय मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

    आज लखनऊ में माननीय मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

    आज लखनऊ में माननीय मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

  • ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन कर महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई।

    ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन कर महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई।

    आज लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के माननीय सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ की जनता को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का उद्घाटन कर महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई।

    यह परियोजना लखनऊ के यातायात को सुगम बनाने, आवागमन को तेज एवं सुरक्षित करने तथा शहर के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी, मा० मंत्री आदरणीय श्री सुरेश खन्ना जी, मा० पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री दिनेश शर्मा जी, मा० राज्यसभा सांसद श्री संजय सेठ जी, मा० सदस्य विधान परिषदगण, मा० विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व सम्मानित जन उपस्थित रहे।

  • आज डी. ए. वी. डिग्री कॉलेज में आयोजित “अभिव्यक्ति 2026” वार्षिकोत्सव एवं सम्मान-पुरस्कार वितरण समारोह

    आज डी. ए. वी. डिग्री कॉलेज में आयोजित “अभिव्यक्ति 2026” वार्षिकोत्सव एवं सम्मान-पुरस्कार वितरण समारोह

    आज डी. ए. वी. डिग्री कॉलेज में आयोजित “अभिव्यक्ति 2026” वार्षिकोत्सव एवं सम्मान-पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित होकर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देती है, और ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

    इस अवसर पर मालिनी अवस्थी जी, मुकेश सिंह जी, आनंद मोहन तिवारी जी, राजीव त्रिपाठी जी, सुधीर शुक्ला जी, कल्याणी दीक्षित जी सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

  • लखनऊ में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

    लखनऊ में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

    आज विधान भवन, लखनऊ में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    बैठक के दौरान विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों और परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    प्रदेश के विकास तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।