Blog

  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज इंदिरा उद्यान में पौधारोपण किया।

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज इंदिरा उद्यान में पौधारोपण किया।

    🌱 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज इंदिरा उद्यान में पौधारोपण किया।

    मां हमें जीवन देती हैं और वृक्ष जीवन को संवारते हैं। इसी भाव के साथ अपनी मां के प्रति श्रद्धा, सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए एक पौधा लगाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

    आप सभी से आग्रह है कि इस पुनीत अभियान से जुड़ें, अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लें। आइए, मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।

    🌳🌿 “एक पेड़ मां के नाम” — मातृ वंदना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

  • योग संकल्प दिवस-17 पर राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के ऑडिटोरियम में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-17 पर राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के ऑडिटोरियम में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-17 पर राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के ऑडिटोरियम में सामूहिक योगाभ्यास

    बाराबंकी, 15 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में आयोजित योग संकल्प दिवस-17 के अवसर पर सोमवार प्रातः राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के ऑडिटोरियम में योग साधकों के साथ सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया।

    इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन के संकल्प को पुनः दोहराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

    “स्वस्थ नागरिक, सशक्त लोकतंत्र” के संकल्प के साथ उपस्थित सभी साधकों ने नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

    🧘‍♂️ योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। 🇮🇳 इस अवसर पर माननीय मंत्री खाद एवं रसद विभाग श्री सतीश चंद्र शर्मा जी, मा. एमएलसी श्री अंगद सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी,श्री संदीप गुप्ता जी सहित अनेक गणमान्य जन एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे।

  • उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री आदरणीय श्री मनोज पाण्डेय जी के प्रथम आगमन पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम

    उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री आदरणीय श्री मनोज पाण्डेय जी के प्रथम आगमन पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम

    भाजपा जिला कार्यालय, सीतापुर में नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री आदरणीय श्री मनोज पाण्डेय जी के प्रथम आगमन पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता की।
    इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

  • योग संकल्प दिवस-16 पर जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-16 पर जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

    योग संकल्प दिवस-16 पर जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास

    लखनऊ, 14 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में पतंजलि योग समिति के सहयोग से आयोजित योग संकल्प दिवस-16 के अवसर पर रविवार प्रातः जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ में योग साधकों के साथ सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया।

    इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन के संकल्प को पुनः दोहराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

    “स्वस्थ नागरिक, सशक्त लोकतंत्र” के संकल्प के साथ उपस्थित सभी साधकों ने नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

    🧘‍♂️ योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है।

  • नरगौरा प्रीमियम लीग के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय सदस्य विधान परिषद् श्री अंगद कुमार सिंह जी के साथ सहभागिता की।

    नरगौरा प्रीमियम लीग के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय सदस्य विधान परिषद् श्री अंगद कुमार सिंह जी के साथ सहभागिता की।

    आज जनपद बाराबंकी के दरियाबाद स्थित ग्राम नरगौरा में श्री आकाश सिंह जी द्वारा आयोजित नरगौरा प्रीमियम लीग के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय सदस्य विधान परिषद् श्री अंगद कुमार सिंह जी के साथ सहभागिता की।

    इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर चर्चा की। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • सीतापुर के सरोजनी वाटिका में आज योग साधकों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया।

    सीतापुर के सरोजनी वाटिका में आज योग साधकों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया।

    योग संकल्प दिवस-15 | सीतापुर

    सीतापुर के सरोजनी वाटिका में आज योग साधकों ने योग, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। इस अवसर पर सभी ने स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन के संकल्प को दोहराया।

    ‘स्वस्थ नागरिक, सशक्त लोकतंत्र’ के संकल्प के साथ उपस्थित सभी साधकों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी, श्री नमींद्र अवस्थी जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री नीरज जी और विभिन्न योग संस्थानों से जुड़े योग साधक भी सभी साथ आए 🧘‍♂️

  • आज जनपद सीतापुर प्रवास के दौरान लहरपुर स्थित आइकॉन कॉलेज ऑफ नर्सिंग सभागार

    आज जनपद सीतापुर प्रवास के दौरान लहरपुर स्थित आइकॉन कॉलेज ऑफ नर्सिंग सभागार

    आज जनपद सीतापुर प्रवास के दौरान लहरपुर स्थित आइकॉन कॉलेज ऑफ नर्सिंग सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के 12 वर्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित चर्चा एवं सुझाव कार्यक्रम में सहभागिता की।

    इस अवसर पर समाज के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, युवाओं, कौशल विकास प्रशिक्षण परीक्षार्थियों, पत्रकारबंधुओं, अध्यापकों, प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों एवं छात्राओं के साथ संवाद कर उनके विचार एवं सुझाव प्राप्त किए।

    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला जी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री भारत त्रिपाठी जी, कार्यक्रम आयोजक श्री अशरफ बिलाल जी, श्री राजेश्वर जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री अरुण जी, अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक संघ सीतापुर श्री संतोष शुक्ला जी एवं रोजगार सेवक साथियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

    सभी उपस्थितजनों का आत्मीय संवाद, सुझाव एवं सहभागिता समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी रही।

  • लखनऊ, 12 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित योग संकल्प दिवस-14

    लखनऊ, 12 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित योग संकल्प दिवस-14

    योग संकल्प दिवस-14 पर लखनऊ में योगाभ्यास

    लखनऊ, 12 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित योग संकल्प दिवस-14 के अवसर पर शुक्रवार प्रातः ज्योतिबा फूले जोनल पार्क, लखनऊ में योग साधकों के साथ सामूहिक रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

    इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

    स्वस्थ नागरिक, सशक्त लोकतंत्र का संकल्प।

  • आज जनपद बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक

    आज जनपद बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक

    आज जनपद बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में सहभागिता की।

    बैठक में संबोधित करते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की । कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा भाजपा को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने का आधार है।

    इस अवसर पर माननीय मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग श्री सतीश चंद्र शर्मा जी,अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी, जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा “भुल्लन” जी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री हरगोविन्द सिंह जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द मौर्य जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अवधेश श्रीवास्तव जी, चेयरमैन उ०प्र० कॉपरेटिव बैंक श्री गुरुशरण लोधी जी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा जैदपुर श्री अम्बरीश रावत जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी जी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।