उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों के तकनीकी उन्नयन हेतु वितरण की जा रही नि:शुल्क टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण के क्रम में आज हरदोई गौसगंज स्थित सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय तेरवा में माननीय मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी के साथ स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण किया तथा साथ ही हरदोई जिले के 10वी व 11वी के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरला सिंह लाल सिंह स्मृति छात्रवृति परीक्षा में उत्तीर्ण 30 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया, जिसमे प्रोत्साहन स्वरुप दो हजार रूपये का चेक तथा प्रशशी पत्र वितरण किया गया साथ में जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह बब्बन जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे I
Blog
-

पाठशाला द ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री नरेन्द्र मोदी जी की परीक्षा पर चर्चा 2.0 में भाग लिया
आज हरदोई गौसगंज स्थित पाठशाला द ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री नरेन्द्र मोदी जी की परीक्षा पर चर्चा 2.0 में भाग लिया और छात्रों से संवाद कर उनके प्रश्नों का उत्तर दियाI जिसमें बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों के सवालों का जवाब दिया कि कैसे तनाव मुक्त रहें, परीक्षा की तैयारी की समय-सारिणी बनाएँ, लक्ष्य निर्धारित करें I असफलता मिलने पर दुखी न हों, अपने भविष्य के प्रति सजग रहें, अभिभावक सकारात्मक रुख रखें, विद्यार्थी समूह में पढ़े, आत्मविश्वास रखें, माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में सभी विद्यार्थी लाभान्वित होंगे ऐसी आशा है
-

जनपद बाराबंकी में भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के आगामी अभियानों की समीक्षा बैठक
आज जनपद बाराबंकी में भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के आगामी अभियानों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
-

आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय,लखनऊ में आयोजित “लोकसभा बैठक”
आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित “लोकसभा बैठक” को आदरणीय राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री शिवप्रकास जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम
जी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री भूपेंद्र सिंह जी प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ I
-

लखनऊ में आयोजित “गांव चलो” अभियान की ‘प्रदेश कार्यशाला’
आज विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में आयोजित “गांव चलो” अभियान की ‘प्रदेश कार्यशाला’ में आदरणीय राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री श्री शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी जी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी का मार्गदर्शन हुआ।
इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता एक एक गाँव और घरों तक पहुँचेंगे और लोगों से संवाद कर मोदी सरकार की जनकाल्यंकारी योजनाओ की जानकारी देंगे।
-

“सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली तेरवा गौसगंज” में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया
आज 26 जनवरी 2023 को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुभाष चंद्र बोस शैक्षणिक समूह के तत्वावधान में “सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली तेरवा गौसगंज” में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया,इस अवसर पर “पाठशाला द ग्लोबल स्कूल” की प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी श्रीवास्तव जी,सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डी.एन.सक्सेना जी एवं कालेज के सभी सम्मानित शिक्षकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
-

हरदोई में “राष्ट्र-रक्षक सम्मान समारोह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सुभाष चंद्र बोस शैक्षणिक समूह के तत्वावधान में सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय, कहली, तेरवाँ, गौसगंज-हरदोई में “राष्ट्र-रक्षक सम्मान समारोह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग तीन सौ से अधिक सम्मानित राष्ट्र-रक्षक जन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ।
-

नमो नवमतदाताओं से विशेष संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर यशस्वी प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना I
नव मतदाता…
नव उत्साह, नये सपने, नये अवसर,
पहला वोट मोदी को!
आज बाराबंकी के सागर ग्रुप ऑफ़ कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नमो नवमतदाताओं से विशेष संवाद कार्यक्रम में उपस्थित होकर यशस्वी प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना I
आप एक ‘First Time Voter’ हैं तो NaMoNavMatData सम्मेलन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से जुड़ने के लिए 7820078200 पर मिस्ड कॉल देकर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।
-

सागर ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण कर छात्रों को सम्बोधित किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में अध्ययनरत विद्यार्थियों के तकनीकी उन्नयन हेतु वितरण की जा रही नि:शुल्क टेबलेट /स्मार्टफोन वितरण के क्रम में आज बाराबंकी के सागर ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण कर छात्रों को सम्बोधित किया। सरकार की इस योजना से लाभान्वित छात्र – छात्राओं ने उत्साहित होकर मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।


