लखीमपुर की मोहम्मदी विधानसभा से विधायक माननीय श्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में स्नातक चुनाव के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक जी ने आश्वासन दिलाया कि मैं खुद क्षेत्र में निकल कर कार्यकर्ताओं को लेकर मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क करूंगा, और 1 दिसंबर मतदान के दिन मोहम्मदी विधानसभा का एक भी वोटर मतदान करने से छूट नही पायेगा, और लखीमपुर में मोहम्मदी विधानसभा से सबसे ज्यादा वोटों से विजय दिलाऊंगा जिसके लिए मुझे दिन रात एक करना पड़े मैं वह करूंगा, उक्त बैठक में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शुक्ला जी, क्षेत्रीय संयोजक प्रचार प्रसार अभियान श्याम किशोर अवस्थी जी, मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह जी, अमरीश तिवारी जी, मुकेश पांडे जी, बृजेश गुप्ता जी, मीडिया प्रभारी रवि शुक्ला जी, एवं समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blog
-
रेखा अरुण वर्मा के कार्यालय पर स्नातक चुनाव को लेकर बैठक ।
जनपद लखीमपुर के मकसूदपुर में धौरहरा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्रीमती रेखा अरुण वर्मा जी के कार्यालय पर स्नातक MLC चुनाव के संबंध में बैठक हुई, जिसमें माननीय सांसद जी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्र में जाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने एवं अधिक से अधिक मतदान कराने का आग्रह किया, उक्त बैठक में जिलाउपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी जी, सुरजन लाल वर्मा जी, जिला महामंत्री मनोज वर्मा जी, जिला मंत्री विनोद वर्मा जी, पूर्व सांसद शाहजहांपुर मिथिलेश कुमार जी, पिसावां मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह जी एंव क्षेत्र के सम्मनित पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
-
स्नातक और शिक्षक चुनाव के संबंध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में बैठक हुई ।
लखनऊ स्नातक व शिक्षक चुनाव के सम्बन्ध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित बैठक में भाजपा संगठन महामंत्री मा. श्री सुनील बंसल जी, मा. मंत्री श्री बृजेश पाठक जी, मा. श्री नीरज बोरा जी, मा. श्री अमरपाल मौर्य जी व अन्य सम्मानित माननीय जनों के साथ बैठक में उपस्थित रहा, बैठक में चुनाव से सम्बंधित कार्ययोजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई।
-
नामांकन जुलूस में भाजपा ने दिखाया दम ।
आपके स्नेह का आभारी हूँ, लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन के शुभ अवसर पर आप सभी के अतुलनीय सहयोग ने मुझमें नयी ऊर्जा का संचार कर दिया है. अब 01 दिसम्बर को लक्ष्य मानकर बढ़ चला हूँ. आप सभी के सहयोग और समर्थन का आकांक्षी हूं।
-
आपके स्नेह का आभारी हूँ ।
डिप्टी सीएम माननीय डॉ दिनेश शर्मा जी, सरकार में मंत्री माननीय डॉ महेंद्र सिंह जी, श्री आशुतोष टंडन जी, श्री ब्रजेश पाठक जी, श्रीमती स्वाति सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री संतोष सिंह जी, प्रदेश महामंत्री माननीय श्री अमरपाल मौर्य जी, महापौर और लखनऊ की प्रथम नागरिक संयुक्ता भाटिया जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा जी, क्षेत्रीय महामंत्री श्री दिनेश तिवारी जी, महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी, जिलाध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण लोधी जी, सांसद आदरणीय श्री कौशल किशोर जी, विधायक माननीय श्री सुरेश तिवारी जी, श्री नीरज बोरा जी, श्री सुरेश श्रीवास्तव जी का मैं विशेष तौर पर ऋणी हूं, जिनकी उपस्थिति ने नामांकन को भव्य बना दिया।
सातों जिलों से जुटे हजारों-हजार मित्रों, पार्टी साथियों का भी हृदय से धन्यवाद जिनके बिना समारोह में रंग ना घुलता समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के संपादकों, संवाददाताओं को शुक्रिया कि उन्होंने हमें अपने माध्यमों में जगह दी। -
भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किए नामांकन ।
आप सबका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, जिस उमंग उल्लास व उत्साह के साथ स्नातक चुनाव हेतु मेरा नामांकन कराया, उसके लिए आप सभी का हृदय तल से आभार व धन्यवाद।
-
आप सभी का हृदय से कोटिश आभार व्यक्त करता हूँ ।
विधान परिषद प्रत्याशी के रूप में चुनाव हेतु नामांकन के अवसर पर मा० उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जी, माo मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह जी, मा. मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, मा. विधायक श्री सुरेश तिवारी जी का सान्निध्य तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह और सहयोग प्राप्त हुआ।
-
लखनऊ महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों पोलिंग प्रमुखों के साथ बैठक ।
लखनऊ जियामऊ में स्नातक चुनाव को लेकर लखनऊ महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों, पोलिंग प्रमुखों, के साथ बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्षों ने लखनऊ में प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने तथा मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक ले जाने की जिम्मेदारी लेते हुए अधिक से अधिक मतदान कराने का विश्वास दिलाया, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा जी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश स्नातक चुनाव में लखनऊ खंड की सीट पर भाजपा रिकॉर्ड सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करके इतिहास दर्ज करेगी। विधायक नीरज बोरा जी ने कहा कि लखनऊ में सभी मंडल अध्यक्ष चुनाव तक हर मतदाता को पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए घर घर जाकर मतदाताओ से सम्पर्क करें, जिससे 1 दिसम्बर पोलिंग के दिन अधिक से अधिक मतदान हो सके।
बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी जी, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जी, लखनऊ स्नातक चुनाव जिला संयोजक अंजनी श्रीवास्तव जी, विधानसभा संयोजक रमाशंकर जी, अमित गुप्ता जी, पी एन सिंह जी, स्वाति सिंह जी एंव लखनऊ महानगर के सभी सम्मानित मंडल अध्यक्ष व पोलिंग प्रमुख उपस्थित रहे। -
जियामऊ में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक ।
लखनऊ के जियामऊ में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई, बैठक में युवा हृदय सम्राट और बड़े भाई नीरज सिंह जी की खास मौजूदगी रही, लखनऊ की प्रथम नागरिक संयुक्ता भाटिया जी, पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी जी, अपर सभापति रजनीश कुमार गुप्ता जी, भाजपा पार्षद नेता रामकृष्ण यादव जी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी जी, स्नातक चुनाव जिला संयोजक अंजनी श्रीवास्तव जी, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जी, महामंत्री महानगर राम अवतार कनौजिया जी, भाई सुनील यादव जी और महानगर लखनऊ के साथी सभासद भी इस बैठक में मौजूद थे, 1 दिसम्बर को इतिहास कैसे बने इस पर लम्बा मंथन चला, अग्रजों की सहमति से सामूहिक प्रयास की रणनीति बनी।

