सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘Run for Ram 2025’ मैराथन के लिए भव्य योजना की घोषणा

    दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘Run for Ram 2025’ मैराथन के लिए भव्य योजना की घोषणा

    दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘Run for Ram 2025’ मैराथन के लिए भव्य योजना की घोषणा
    आज नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘Run for Ram’ के तीसरे संस्करण की विस्तृत जानकारी और इस साल की भव्य योजना साझा की गई। यह ऐतिहासिक मैराथन 13 अप्रैल 2025 को श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित की जाएगी।
    क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश द्वारा यह आयोजन आस्था, फिटनेस और भारतीय मूल्यों को एक साथ जोड़ता है। इस साल उत्तर प्रदेश सहित देश के अलग अलग हिस्सों में ऐसी ही मैराथन के जरिए 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है। 13 अप्रैल को अयोध्या जी में हो रही इस मैराथन में 40,000 से अधिक प्रतिभागियों के दौड़ में हिस्सा लेने का लक्ष्य लिया गया है, जिससे यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता बल्कि भक्ति और संस्कृति का एक बड़ा संगम बनेगा।
    इस वर्ष के संस्करण में ₹1,00,000 रूपये की आकर्षक पुरस्कार राशि भी घोषित की जाएगी, जिसके विवरण जल्द ही श्रेणीवार साझा किए जाएंगे। दौड़ तीन श्रेणियों में होगी जिसमें 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी की दौड़ और 3 किमी फैमिली एवं फन दौड़ शामिल हैं।
    अयोध्या जी के विभिन्न स्थलों से गुजरती यह दौड़ हर कदम पर आस्था, ऊर्जा और उद्देश्य के साथ एक भावपूर्ण संदेश देगी। इस बार कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए विदेशी दूतावासों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय समुदायों को भी आमंत्रित किया गया है। उद्देश्य है कि Run for Ram सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि विश्व मंच पर विरासत और स्वास्थ्य का एक अद्वितीय संगम बने।
    इस साल की खास पहल है FirseFit Challenge, जो देशभर के लोगों को दौड़ की तैयारी में जुटने और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
    “Run for Ram केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक दौड़ है। यह दौड़ धावकों को न केवल फिट होने के लिए प्रेरित करेगी बल्कि आस्था और भगवान श्रीराम से भी जोड़ेगी। हम हर व्यक्ति, परिवार और संस्था को इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने का आमंत्रण देते हैं। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल www.runforram.com पर उपलब्ध है। Run for Ram 2025, निश्चित ही भारत की संस्कृति और खेल यात्रा का एक ऐतिहासिक पड़ाव बनने जा रही है।
    इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक, क्रीड़ा भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश रजत दीक्षित, उत्तर प्रदेश, क्रीड़ा भारती के मंत्री विकास अग्रवाल, क्रीड़ा भारती दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष भानु सचदेवा सहित TYC Communication की फाउंडर डायरेक्टर गीता सिंह उपस्थित रहीं।

  • ट्रांस गोमती जन कल्याण महासमिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं भारतीय नव वर्ष समारोह

    ट्रांस गोमती जन कल्याण महासमिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं भारतीय नव वर्ष समारोह

    लखनऊ गोमती नगर में ट्रांस गोमती जन कल्याण महासमिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं भारतीय नव वर्ष समारोह में सहभागिता कर सभी को होली एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

    इस शुभ अवसर पर पार्षद श्री शैलेंद्र वर्मा जी, श्री रामकुमार वर्मा जी, श्री अरुण राय जी, श्री प्रवीण श्रीवास्तव जी, श्री शैलेंद्र राय डब्बू जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

    भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

    माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के पूज्य पिताश्री डॉ.देबेन्द्र प्रधान जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री) के निधन उपरांत,आज उनके भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं,देशसेवा के प्रति उनका समर्पण और राष्ट्रहित में दिया गया योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
    प्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित गोष्ठी में उपस्थित होकर सम्बोधित किया।

    लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित गोष्ठी में उपस्थित होकर सम्बोधित किया।

    आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित गोष्ठी में उपस्थित होकर सम्बोधित किया।

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों, प्रदेश की समृद्धि के लिए उठाए गए कदमों और सुशासन की दिशा में मिली अभूतपूर्व उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा।

    उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और सरकार की प्रतिबद्धता “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को साकार कर रही है।

  • जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन कार्यक्रम मे माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ उपस्थित रहा

    जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन कार्यक्रम मे माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ उपस्थित रहा

    आज जनपद लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति’ के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन कार्यक्रम मे माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ उपस्थित रहा।

    इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया, जिनमें से कुछ प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:

    – *सेवा*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया है, जिससे लोगों को सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी हो रही है।

    – *सुरक्षा*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं, जिनमें से एक प्रमुख कदम है पुलिस विभाग की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना।

    – *सुशासन*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधारों के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं, जिनमें से एक प्रमुख कदम है ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत।

    इन योजनाओं के अलावा, प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य विभिन्न योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया, जिनमें से कुछ प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:

    – *किसान सम्मान निधि योजना*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक निधि की स्थापना की है।

    – *आयुष्मान भारत योजना*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और वंचित वर्गों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू की है।

    – *प्रधानमंत्री आवास योजना*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और वंचित वर्गों के लोगों को आवास प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू की है।

    – *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए एक योजना शुरू की है।

    – *प्रधानमंत्री रोजगार योजना*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू की है।

    – *कौशल विकास योजना*: इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तत्पर है, साथ ही विभिन्न योजनाएं सरकार द्वारा चलाइ जा रही है ।

    इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद लालजी प्रसाद निर्मल जी,श्री मुकेश शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, श्री विजय प्रताप मौर्य जी, माननीय विधायक डॉ नीरज बोरा जी, श्री अमरेश कुमार जी, डॉ राजेश्वर सिंह जी, श्री ओ पी श्रीवास्तव जी, श्री योगेश शुक्ला जी, व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • आज श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित मेधावी अलंकरण समारोह

    आज श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित मेधावी अलंकरण समारोह

    आज श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी में आयोजित मेधावी अलंकरण समारोह में उपस्थित होकर छात्रों को संबोधित करने का अवसर मिला। शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करती है।

    इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी मेहनत और लगन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर आदरणीय नरेंद्र कुमार जी, श्री सुधीर जी, श्री संतोष सिंह जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।

    छात्रों का उत्साह और समर्पण निश्चित रूप से हमारे समाज और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाएगा।

  • सेवा, सुरक्षा और सुशासन के सफलतम 8 वर्ष

    सेवा, सुरक्षा और सुशासन के सफलतम 8 वर्ष

    सेवा, सुरक्षा और सुशासन के सफलतम 8 वर्ष!

    सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतु समर्पित उत्तर प्रदेश के मा.यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य श्रीमान योगी आदित्य नाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मे भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज जनपद बाराबंकी में उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति’ के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन कार्यक्रम मे माननीय प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राही जी के साथ उपस्थित रहा।

    माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, बेहतर विकास, उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सुरक्षा, रोजगार एवं सुशासित प्रदेश बनकर भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

    आज उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है तथा लॉ एंड ऑर्डर के मामले में दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बना है।

    लोक-कल्याण के पथ पर चलते हुए डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेशवासियों के हर सपने को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

  • ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षगणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक

    ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षगणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक

    “आज बाराबंकी जिला कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षगणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

    बैठक में प्रदेश में सरकार द्वारा अर्जित अभूतपूर्व उपलब्धियों और जनसामान्य को उनसे अवगत कराने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।”

  • उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा सुरक्षा व सुशासन’ की नीति के 8 वर्ष पूर्ण

    उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा सुरक्षा व सुशासन’ की नीति के 8 वर्ष पूर्ण

    आज बाराबंकी जिला कार्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री यशस्वी श्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्तर प्रदेश सरकार के “सेवा सुरक्षा व सुशासन’ की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ “सेवा सुरक्षा व सुशासन’ की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियों अर्जित किये जाने एवं उनसे जनसामान्य को अवगत कराने को लेकर बैठक संपन्न हुईं।