सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आज जनपद बाराबंकी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ जी के साथ मानवतावाद के अनन्य उपासक, महान समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संत रविदास जी के विचार तथा सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं सद्भाव का उनका संदेश आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करता है और मानवता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।