सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका बाराबंकी के बाबू राम सिंह सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में माननीया वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका बाराबंकी के बाबू राम सिंह सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि नई सदी के भारत की दिशा और गति तय करने वाला रोडमैप है।

गरीब का सम्मान, किसान की मजबूती, युवाओं का भविष्य और महिलाओं का सशक्तिकरण—हर वर्ग के सर्वांगीण विकास की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ यह बजट देश को न केवल आगे बढ़ाएगा, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत को नेतृत्व की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री हरगोविंद सिंह जी, नगर अध्यक्ष श्री सूरज सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, जिला महामंत्री श्री संदीप गुप्ता जी, डॉ. विवेक तिवारी जी, श्री जंगबहादुर पटेल जी, श्री सहजराम पटेल जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।