सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

“स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति” द्वारा आयोजित विजयादशमी शोभायात्रा 2025

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

आज गोमतीनगर, लखनऊ के 1090 चौराहे पर “स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति” द्वारा आयोजित विजयादशमी शोभायात्रा 2025 कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विजयादशमी पर्व की दिव्य उत्सवमय भावना का अनुभव किया।

यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है।

आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।