सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने पौधारोपण अभियान का किया नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता का किया आह्वान

Written by

in

विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर लखनऊ में विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षकों और शिक्षामित्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम प्रदेश भर में शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे उस बड़े अभियान का हिस्सा था, जिसका मकसद मुख्यमंत्री जी का आभार जताना और पर्यावरण बचाने का संदेश देना था।

इस दौरान सभी ने प्रदेश को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधे लगाना सिर्फ एक दिन की रस्म नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देने की बड़ी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा, “पर्यावरण हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत है। साफ हवा, शुद्ध पानी और हरियाली ही हमें स्वस्थ रखते हैं। आज बढ़ता प्रदूषण और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। पर्यावरण बचाना केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर हर व्यक्ति एक पौधा लगाए, पानी बचाए, प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करे और साफ-सफाई रखे, तो हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक खूबसूरत और सुरक्षित धरती दे सकते हैं।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल भी करें।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव, प्रदेश सचिव आनंद सिंह, लखनऊ के जिला प्रभारी मोहम्मद आसिफ, जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह, जिला संरक्षक बी.एल. यादव, यूटा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ हरख के अध्यक्ष कुलदीप पटेल और जूनियर शिक्षक संघ सिरौली गौसपुर के महामंत्री अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *