सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने पौधारोपण अभियान का किया नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता का किया आह्वान

Written by

in

लखनऊ | विश्व पर्यावरण दिवस एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर, विधान परिषद सदस्य (लखनऊ स्नातक क्षेत्र) अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों के साथ लखनऊ में वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

यह अभियान प्रदेशभर में शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने हेतु चलाया जा रहा है।

वृक्षारोपण के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और स्वच्छ-हरित उत्तर प्रदेश के विजन पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य सुरक्षित करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है।

MLC अवनीश कुमार सिंह ने कहा:
“पर्यावरण केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, हमारे अस्तित्व का आधार है। शुद्ध हवा, स्वच्छ जल, हरियाली और जैव विविधता सुरक्षित जीवन के लिए आवश्यक हैं। बढ़ता प्रदूषण, अंधाधुंध वृक्षों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन आज गंभीर चुनौती हैं। विश्व पर्यावरण दिवस याद दिलाता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, हम सबका कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए, पानी बचाए, प्लास्टिक कम करे और स्वच्छता के प्रति सजग रहे, तो हम भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित ग्रह छोड़ सकते हैं।”

इस अवसर पर नागरिकों से वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे: सुशील कुमार यादव, प्रदेश महामंत्री, उ.प्र. प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ; आनंद सिंह, प्रदेश सचिव; मोहम्मद आसिफ, जिला प्रभारी लखनऊ;  हरिनाम सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ;  बी.एल. यादव, जिला संरक्षक; डॉ. आशुतोष कुमार, जिलाध्यक्ष, UTA बाराबंकी;  कुलदीप पटेल, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ, हरख; अनिल कुमार, महामंत्री, जूनियर शिक्षक संघ, सिरौली गौसपुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा मित्र।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *