Author: awanish

आज जनपद अम्बेडकर नगर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “रन फॉर राम” मैराथन
आज जनपद अम्बेडकर नगर में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित “रन फॉर राम” मैराथन में आदरणीय प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी भाईसाहब एवं क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री श्री शिवांक रमन भदौरिया जी के साथ सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस प्रेरणादायी आयोजन में युवाओं का उत्साह तथा राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत वातावरण अत्यंत प्रेरक एवं…

श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जनपद अम्बेडकर नगर प्रवास के दौरान पटेल नगर तिराहे पर भारत के लौह पुरुष, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्र एकीकरण के शिल्पकार श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष श्री दिलीप देव पटेल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अयोध्या जिला प्रभारी…

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
जनपद अम्बेडकर नगर प्रवास के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। हम सभी अपनी मातृशक्ति के सम्मान में एक-एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। यही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा…

12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एल.पी.सी. इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।
आज जनपद अम्बेडकरनगर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एल.पी.सी. इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साधू वर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं जिला प्रभारी अयोध्या श्री मिथिलेश…

आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 48वें प्रांतीय सम्मेलन
आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 48वें प्रांतीय सम्मेलन में माननीय राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री दिनेश शर्मा जी तथा माननीय सदस्य विधान परिषद श्री उमेश द्विवेदी जी के साथ सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शिक्षा, प्रधानाचार्य की भूमिका एवं प्रदेश…

आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक
आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति’ की बैठक में सहभागिता की।

आज लखनऊ में माननीय समाज कल्याण मंत्री आदरणीय श्री असीम अरुण जी ने आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु मतदाता पंजीकरण
आज लखनऊ में माननीय समाज कल्याण मंत्री आदरणीय श्री असीम अरुण जी ने आगामी स्नातक निर्वाचन हेतु मतदाता पंजीकरण के लिए प्रपत्र-18, स्नातक डिग्री एवं पते के प्रमाण-पत्र के साथ अपना पंजीकरण पूर्ण किया। यह पहल सभी पात्र स्नातकों के लिए प्रेरणादायक है। आप सभी से अनुरोध है कि पंजीकरण प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है।…

आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।

आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर गंगागंज में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योगाभ्यास किया।
“योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है”आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर गंगागंज में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योगाभ्यास किया।योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का वह अमूल्य उपहार है, जो शरीर को निरोग, मन को शांत और आत्मा को ऊर्जावान बनाता है।…

