सदस्य विधान परिषद् लखनऊ खण्ड-स्नातक, उत्त्तर प्रदेश

Blog

  • जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 15/12/2025 से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान–2026

    जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 15/12/2025 से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान–2026

    आज लखनऊ में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 15/12/2025 से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान–2026 के पोस्टर का विमोचन किया गया।

    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज वर्मा जी, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र वर्मा जी, जिला प्रभारी श्री मो. इस्माइल जी, जिला महामंत्री श्री शशिकान्त गुप्ता जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री दीपक वर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • बाराबंकी स्थित पटेल तिराहा पर लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पदयात्रा

    बाराबंकी स्थित पटेल तिराहा पर लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पदयात्रा

    आज जनपद बाराबंकी स्थित पटेल तिराहा पर लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी के साथ सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, कार्यक्रम संयोजक श्री जंगबहादुर पटेल जी, जिला महामंत्री श्री संदीप गुप्ता जी, रेहड़ी–पटरी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अजीत सिंह जी, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री राम बाबू द्विवेदी जी सहित अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    राष्ट्र की एकता, अखंडता और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक सरदार पटेल जी के आदर्श एवं संकल्प राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव हमारी प्रेरणास्रोत रहेंगे।

  • “हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव–2025” के समापन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    “हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव–2025” के समापन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    आज मां गायत्री जन सेवा संस्थान एवं निशु वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य “हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव–2025” के समापन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सामाजिक उत्थान, स्वावलंबन एवं जनसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऊर्जावान युवाओं को सम्मानित किया गया।

    इस भव्य आयोजन के सफल संचालन हेतु संस्था के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यगण एवं सहयोगी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री आनंद पांडेय जी, मां गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अरुण प्रताप सिंह जी, निशु वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गुंजन वर्मा जी, आयोजक श्री रणवीर सिंह जी, राष्ट्रीय लोकदल के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता श्री अम्बुज पटेल जी सहित अनेक सम्मानित एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • प्रगति कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं प्रगति डिजिटल लाइब्रेरी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

    प्रगति कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं प्रगति डिजिटल लाइब्रेरी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

    आज जनपद हरदोई के बेनीगंज स्थित प्रगति कोचिंग एंड कंपटीशन क्लासेज, प्रगति कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं प्रगति डिजिटल लाइब्रेरी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह तथा नई शाखा के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों में सीखने की लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

  • आज डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित ‘संगठन पर्व’

    आज डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित ‘संगठन पर्व’

    आज डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल, सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

    प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हेतु आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में केन्द्रीय चुनाव अधिकारी मा. केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी, मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण जी, राष्ट्रीय महामंत्री व मा. राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल जी, राष्ट्रीय महामंत्री व मा. राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह जी, मा. केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री बी. एल. वर्मा जी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, मा. मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, मा. मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मा. राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तारिक मंसूर जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी जी सहित सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित यू.बी.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में आयोजित उदय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

    लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित यू.बी.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में आयोजित उदय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

    आज लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित यू.बी.एस. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स में आयोजित उदय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक श्री पंकज सिंह जी एवं श्री पवन सिंह जी, विद्यालय प्रबंधक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल करन यादव जी सहित अनेक सम्मानितजन उपस्थित रहे।

  • सीतापुर स्थित संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह

    सीतापुर स्थित संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह

    आज जनपद सीतापुर स्थित संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    इस गरिमामय अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती आशा मौर्या जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री उमेश द्विवेदी जी, विद्यालय के प्रबंधक श्री राम प्रवेश प्रजापति (बाबूजी), कैप्टन दीपक प्रजापति जी, श्री शिवकुमार जी, विद्यालय के सम्मानित अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    विद्यालय की 25 वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षिक यात्रा समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।

  • किसान सम्मेलन एवं रबी सत्र की “किसान पाठशाला 8.0” के शुभारंभ कार्यक्रम

    किसान सम्मेलन एवं रबी सत्र की “किसान पाठशाला 8.0” के शुभारंभ कार्यक्रम

    आज जनपद बाराबंकी के ग्राम दौलतपुर में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा मा. मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही जी के साथ खेत की बात खेत पर प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं रबी सत्र की “किसान पाठशाला 8.0” के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
    कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत 80% अनुदान पर चयनित लाभार्थी कृषकों को कृषि यंत्रों की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अन्नदाता कृषक बंधुओं को संबोधित किया।
    कार्यक्रम में पद्मश्री श्री रामशरण वर्मा जी, मा. कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी, मा. मंत्री श्री सुरेश राही जी, मा. मंत्री श्री सतीश शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी, जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, विधायक श्री रामचंद्र यादव जी, श्री साकेंद्र प्रताप वर्मा जी, श्री दिनेश रावत जी, एमएलसी श्री अंगद सिंह जी, एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

  • आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    आज जनपद बाराबंकी जिला कार्यालय में आयोजित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    इस अवसर पर मा० मंत्री श्री सतीश शर्मा जी, मा० जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी, एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी, विधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत जी तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द मौर्या जी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।